{"_id":"67417f1128c417fd38022277","slug":"ipl-2025-mega-auction-from-jos-buttler-to-mitchell-starc-top-5-foreign-players-to-watch-2024-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: मेगा नीलामी में इन पांच विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, बटलर से लेकर स्टार्क तक के नाम शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction: मेगा नीलामी में इन पांच विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, बटलर से लेकर स्टार्क तक के नाम शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:37 PM IST
सार
फ्रेंचाइजी की नजरें अपनी टीम को मजबूती देने पर टिकी होंगी और विदेशी खिलाड़ी आगामी सीजन के लिए रणनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मेगा नीलामी में इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन कुल 574 खिलाड़ियों को चयनित किया गया जिनमें से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी, जबकि तीन सहयोगी राष्ट्र के हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बटलर और स्टार्क
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2025 के लिए रविवार और सोमवार को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होगी। नीलामी में भारतीयों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों पर भी नजरें रहेंगी। इस बार नीलामी में कुछ दिग्गज विदेशी खिलाड़ी नीलामी टेबल पर होंगे और फ्रेंचाइजी इनके लिए दिलचस्पी जता सकती हैं। इन खिलाड़ियों में कुछ ऐसे भी हैं जो मैच विनर हैं और अपने दिन किसी भी गेंदबाज को परेशान कर सकते हैं।
2 of 7
आईपीएल
- फोटो : अमर उजाला
210 विदेशी खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे
फ्रेंचाइजी की नजरें अपनी टीम को मजबूती देने पर टिकी होंगी और विदेशी खिलाड़ी आगामी सीजन के लिए रणनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी में इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन कुल 577 खिलाड़ियों को चयनित किया गया जिनमें से 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी, जबकि तीन सहयोगी राष्ट्र के हैं। इस बार कुल 331 अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपनी अपनी किस्मत आजमाएंगे जिसमें से 319 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी 204 खाली स्थानों के लिए बोली लगाएंगी।
आईपीएल मेगा नीलामी के लिए कुल 81 खिलाड़ी दो करोड़ रुपये के सर्वाधिक आधार मूल्य वाली सूची में शामिल हैं जिसमें जोस बटलर, कैगिसो रबादा, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेंट बोल्ट भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं वो कौन से विदेशी खिलाड़ी हैं जिन पर फ्रेंचाइजी दांव लगा सकती हैं...
3 of 7
राजस्थान के बटलर और सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर
राजस्थान रॉयल्स के लिए लंबे समय तक खेल चुके इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पर भी सभी टीमों की नजरें होंगी। 2022 सीजन से बटलर उन चुनिंदा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में शामिल हैं जिनका स्ट्राइक रेट करीब 145 का रहा है। बटलर ने इस दौरान 71 छक्के लगाए हैं। बटलर आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और किसी भी गेंदबाज पर शुरुआत से दबाव बनाने में माहिर हैं। बटलर ने आईपीएल के 107 मैचों में 38.10 के औसत 147.52 के स्ट्राइक रेट से 3582 रन बनाए हैं। बटलर ने अब तक दो फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने आईपीएल में सात शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं तथा इस दौरान उनका निजी सर्वोच्च स्कोर 124 रन रहा है। विकेट के पीछे भी बटलर का दम देखने मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कैगिसो रबादा
- फोटो : BCCI
कैगिसो रबादा
अपनी गति और विविधता के लिए पहचाने जाने वाले कैगिसो रबादा ने दो आईपीएल टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। रबादा ने 80 आईपीएल मैचों में 21.96 के औसत से 117 विकेट लिए हैं। रबादा आईपीएल में छह बार एक मैच में चार विकेट ले चुके हैं। आईपीएल में रबादा का इकॉनोमी रेट 8.48 का है।
विज्ञापन
5 of 7
मिचेल स्टार्क
- फोटो : IPL
मिचेल स्टार्क
एक नाम जिस पर सबसे ज्यादा नजरें होंगी वो हैं मिचेल स्टार्क। स्टार्क के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने का रिकॉर्ड है। केकेआर ने पिछली बार उनके लिए सबसे बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन इस सीजन के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया था। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार फिर टीमें स्टार्क को अपनी ओर करने के लिए बड़ी बोली लगाएंगी या वह सस्ते दाम में बिकेंगे। उनके रिकॉर्ड को देखते हुए टीमें एक बार फिर स्टार्क पर दिलचस्पी जता सकती हैं। स्टार्क ने 41 आईपीएल मैच खेले हैं और 22.29 के औसत से 51 विकेट झटके हैं। उनका आईपीएल में निजी सर्वश्रेष्ठ स्कोर 15 रन देकर चार विकेट लेना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।