सब्सक्राइब करें

Video: 'असली फैंस धोनी के, बाकियों को पैसे दिए गए', हरभजन के इस बयान पर विवाद; आकाश बोले- इतना सच नहीं कहना था

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 18 May 2025 01:31 PM IST
सार

जियोस्टार पर एक चैट शो के दौरान हरभजन ने कहा कि धोनी के प्रशंसक असली हैं, जबकि अन्य खिलाड़ियों के प्रशंसकों को पैसों दिए जाते हैं।

विज्ञापन
IPL 2025: 'Real fans are of Dhoni, rest are paid', Harbhajan Singh statement triggers Controversy, Watch Video
हरभजन, धोनी और कोहली - फोटो : ANI
करीब 10 दिनों के अप्रत्याशित रुकावट के बाद आईपीएल 2025 की एक बार फिर से शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चिन्नास्वामी में मुकाबला बारिश से धुल गया। इस लीग में हर फ्रेंचाइजी के बीच टक्कर के साथ-साथ फैंस के बीच भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर के एक शो पर कहा कि मौजूदा समय में एकमात्र भारतीय क्रिकेटर जिनके 'असली प्रशंसक' हैं, वह हैं चेन्नई सुपर किंग्स के 'थाला' एमएस धोनी हैं।
Trending Videos
IPL 2025: 'Real fans are of Dhoni, rest are paid', Harbhajan Singh statement triggers Controversy, Watch Video
धोनी और हरभजन - फोटो : Twitter
जियोस्टार पर एक चैट शो के दौरान हरभजन ने कहा कि धोनी के प्रशंसक असली हैं, जबकि अन्य खिलाड़ियों के प्रशंसकों को पैसों दिए जाते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर किसी क्रिकेटर के असली प्रशंसक हैं तो वह धोनी के हैं। बाकी को भुगतान किया जाता है। उनके अंदर कितनी क्रिकेट बची है और जब तक दम है खेलो भाई। (सीएसके) मेरी टीम होती तो शायद मैं कुछ और फैसला लेता। और सीधी सी बात है फैन तो चाहेंगे कि वह खेलें क्योंकि वह उनके फैन जो हैं। मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा फैन...असली वाले फैन जो हैं वो उनके ही हैं। बाकी तो बने बनाएं हैं, जो आजकल सोशल मीडिया पर चलता है कि पेड फैन हैं। पर ये इनके फैन जो हैं वो असली हैं। इनके जो फन है वो सही में फैन हैं। बाकी यहां वहां जो आप नंबर देखते हो... वो छोड़िए नंबर...उनके उपर कभी और बैठेंगे तो चर्चा करेंगे।'

Virat Kohli: 'कोहली ने टीम इंडिया की सफलता के लिए कई त्याग किए...', फिंच ने बताया कैसे, शास्त्री भी सहमत दिखे
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: 'Real fans are of Dhoni, rest are paid', Harbhajan Singh statement triggers Controversy, Watch Video
हरभजन सिंह - फोटो : PTI
भज्जी ने कहा, 'एमएस धोनी इस बार देखें तो अच्छा खेले हैं, मैं कहूंगा ठीक ठाक खेले हैं।' इस चर्चा का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हरभजन से कहा कि उन्हें इतना सच नहीं बोलना चाहिए था। कुछ प्रशंसकों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या हरभजन का बयान विराट कोहली के प्रशंसकों पर कटाक्ष है? विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले के बाद इस दिग्गज बल्लेबाज को ट्रिब्यूट देने के लिए शनिवार को चिन्नास्वामी में व्हाइट जर्सी में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे।


Owaisi on Kohli: 'कोहली जैसे और खिलाड़ी आएंगे...', असदुद्दीन ओवैसी बोले- हमारे पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं
IPL 2025: 'Real fans are of Dhoni, rest are paid', Harbhajan Singh statement triggers Controversy, Watch Video
विराट कोहली - फोटो : PTI
कोहली का अंतरराष्ट्रीय करियर
कोहली ने कुल मिलाकर 123 टेस्ट खेले और इसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट करियर में कोहली ने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 125 मैचों में 48.7 की औसत और 137.05 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इसमें एक शतक और 38 अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे में कोहली 302 मैचों में 57.88 की औसत और 93.35 के स्ट्राइक रेट से 14181 रन बना चुके हैं। इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed