सब्सक्राइब करें

GT vs RCB: पांच खिलाड़ी जो विपक्षी टीम के लिए बन सकते हैं मुसीबत, फाइनल में एक-दूसरे से रहना होगा सावधान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 30 May 2026 06:10 PM IST
सार

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और गुजरात के बीच रविवार को खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। दोनों टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख तय कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2026 GT VS RCB: Virat Kohli Rajat Patidar Shubman Gill Sai Sudarshan can become threat for eachother teams
गुजरात बनाम आरसीबी/ आईपीएल 2026 फाइनल - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 70 लीग मुकाबलों, एलिमिनेटर और दो क्वालिफायर मैचों के बाद अब फाइनल में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां आरसीबी की नजर अपने खिताब का सफल बचाव करने पर होगी, वहीं गुजरात  2022 दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हम यहां आपको उन पांच खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जो किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं। आइए जानते हैं...
IPL 2026 GT VS RCB: Virat Kohli Rajat Patidar Shubman Gill Sai Sudarshan can become threat for eachother teams
विराट कोहली - फोटो : IANS
विराट कोहली
आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में विराट कोहली आरसीबी के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। कोहली बड़े मुकाबलों के प्लेयर हैं और यह बात वह समय-समय पर अपने शानदार प्रदर्शन से साबित भी कर चुके हैं। पहले क्वालीफायर में भी विराट अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने महज 25 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। कोहली 15 मुकाबलों में 164 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 600 रन बना चुके हैं।
Trending Videos
IPL 2026 GT VS RCB: Virat Kohli Rajat Patidar Shubman Gill Sai Sudarshan can become threat for eachother teams
रजत पाटीदार - फोटो : IANS
रजत पाटीदार
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। रजत इस समय कमाल की फॉर्म में हैं और उन्होंने पहले क्वालीफायर में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली थी। रजत पारी को बुनने के साथ अंत के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 GT VS RCB: Virat Kohli Rajat Patidar Shubman Gill Sai Sudarshan can become threat for eachother teams
क्रुणाल पांड्या - फोटो : ANI
क्रुणाल पांड्या
आईपीएल के इतिहास में क्रुणाल पांड्या इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दो बार फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। बड़े मौके और बड़े मुकाबले में क्रुणाल बेहतरीन प्रदर्शन करना जानते हैं। पहले क्वालीफायर में उन्होंने 43 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ-साथ 2 अहम विकेट भी चटकाए थे। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उनकी गेंदबाजी काफी असरदार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
IPL 2026 GT VS RCB: Virat Kohli Rajat Patidar Shubman Gill Sai Sudarshan can become threat for eachother teams
शुभमन गिल - फोटो : IPL
शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के लिए बतौर बल्लेबाज आईपीएल 2026 का सीजन लाजवाब रहा है। गिल 15 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 722 रन बना चुके हैं। दूसरे क्वालीफायर में शतकीय पारी खेलने के बाद गिल का आत्मविश्वास और बढ़ा होगा। अहमदाबाद का मैदान जीटी के कप्तान को वैसे भी खूब रास आता है। वह नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेली 31 पारियों में 49 की औसत और 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,374 रन बना चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed