फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Qualifier-1: आज फिर आमने-सामने होंगे विराट-श्रेयस, बेंगलुरु-पंजाब के पिछले मैच में दोनों के बीच हुई थी बहस

Thu, 29 May 2025 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर (चंडीगढ़)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर (चंडीगढ़) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 May 2025 09:32 AM IST
सार

पंजाब इस सत्र में नए कलेवर में उतरा। उसने श्रेयस के रूप में नया कप्तान चुना और कोचिंग की जिम्मेदारी दिग्गज रिकी पोंटिंग को दी। इन दोनों को ही आईपीएल खिताब जीतने का अनुभव है।

विज्ञापन
IPL Qualifier-1: Virat Kohli, Shreyas Iyer face to face today, feud between  two in RCB vs PBKS previous match
श्रेयस और कोहली - फोटो : ANI
आईपीएल-2025 का लीग दौर समाप्त हो चुका है और बारी प्लेऑफ के क्वालिफायर-1 की है। यह वह मुकाबला है, जिसमें जीतने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलेगा। गुरुवार को खेला जाने वाला क्वालिफायर-1 उन दो टीमों, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा, जिन्हें अब तक आईपीएल का खिताब नसीब नहीं हुआ है। दोनों टीमें आईपीएल के फाइनल में जरूर पहुंची हैं, लेकिन विजेता कभी नहीं बन पाईं। इसके साथ ही इस मैच में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच भी टक्कर देखने को मिलेगी। पिछली बार जब यह दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं तो विराट के सेलिब्रेशन को लेकर श्रेयस उनसे भिड़ गए थे। अब आज के मैच में भी यही टक्कर देखने को मिल सकती है। इस सीजन दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आई हैं। एक मैच पंजाब ने तो एक मैच बेंगलुरु ने जीता है।


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछली बार दोनों टीमें मुल्लांपुर में ही आमने-सामने आई थीं। आरसीबी ने मैच जीता और मैच खत्म होने के बाद कोहली पंजाब के कप्तान श्रेयस को अपने जश्न मनाने के अंदाज से चिढ़ाते दिखे थे। इस पर पॉइंट में खड़े श्रेयस कुछ कहते हुए कोहली की तरफ बढ़े। जब हैंडशेक के लिए दोनों एक दूसरे के करीब पहुंचे तो कोहली तब भी कुछ हंसते हुए कहते दिखे। इस पर ऐसा लगा कि श्रेयस आपत्ति जता रहे हैं। उनके चेहरे पर न तो हंसी थी और वह गंभीर मुद्रा में नजर आए। इससे साफ था कि वह कोहली के जश्न मनाने के अंदाज से खुश नहीं थे। दोनों के बीच गंभीर बातचीत हुई। हालांकि, कोहली तब भी मुस्कुराते हुए दिखे थे।
IPL Qualifier-1: Virat Kohli, Shreyas Iyer face to face today, feud between  two in RCB vs PBKS previous match
कोहली और श्रेयस - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी तीन बार फाइनल में पहुंची है
ओवरऑल आईपीएल में आरसीबी तीन बार और पंजाब एक बार फाइनल में पहुंचा है। आरसीबी अंतिम बार 2016 और पंजाब 2014 में आईपीएल का एकमात्र फाइनल खेला है। आरसीबी आठवीं बार तो पंजाब तीसरी बार प्लेऑफ खेल रही है। खास बात यह है कि क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 में गुजरात और मुंबई के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता के साथ खेलकर एक बार फिर फाइनल में प्रवेश का मौका मिलेगा, जिससे इन दोनों टीमों के बीच फाइनल की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग के दम पर पंजाब शीर्ष पर रहकर प्लेऑफ खेलने जा रही है। वहीं, आरसीबी के पास विराट के रूप में ऐसा खिलाड़ी है, जो किसी भी क्षण हार नहीं मानते हैं। फिर पूरी टीम विराट को पहला आईपीएल खिताब दिलाने के लिए भी अंदर से एकजुट होगी।
IPL Qualifier-1: Virat Kohli, Shreyas Iyer face to face today, feud between  two in RCB vs PBKS previous match
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विराट की फॉर्म का मिलेगा फायदा
जितेश शर्मा की चमत्कारिक पारी से क्वालिफायर-1 में खेलने का हक हासिल करने वाली आरसीबी के लिए इस मैच में जोश हेजलवुड और टिम डेविड  भी चयन के लिए उपलब्ध होंगे। जितेश ने मध्यक्रम में आरसीबी को संतुलन प्रदान किया है। फिर विराट को कैसे भूला जा सकता है। वह इस सत्र में जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह आठ अर्धशतकों की मदद से 802 रन बना चुके हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए वह शानदार खेले हैं। खुद विराट अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL Qualifier-1: Virat Kohli, Shreyas Iyer face to face today, feud between  two in RCB vs PBKS previous match
श्रेयस, पोंटिंग और इंग्लिस - फोटो : IPL/BCCI/ANI
श्रेयस-पोंटिंग की जोड़ी ने भरा दम
पंजाब इस सत्र में नए कलेवर में उतरा। उसने श्रेयस के रूप में नया कप्तान चुना और कोचिंग की जिम्मेदारी दिग्गज रिकी पोंटिंग को दी। इन दोनों को ही आईपीएल खिताब जीतने का अनुभव है। श्रेयस तो गत विजेता कोलकाता के कप्तान थे। वहीं, पोंटिंग 2013 में मुंबई की टीम का हिस्सा थे। पंजाब के 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में खेलने का श्रेय श्रेयस और पोंटिंग की जोड़ी को जाता है, जिन्होंने टीम को नया स्वरूप प्रदान किया। दोनों का संयोजन खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने में सफल रहा है, जिससे यह एक मजबूत टीम बन गई है। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह (499 रन) और प्रियांश आर्य (424 रन) की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed