फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL2018 Auction: इन खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजियों ने खाली कर दी अपनी तिजोरी

Sat, 27 Jan 2018 06:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jan 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
IPL2018 Auction top playesr who get more price so far
आईपीएल 2018

आईपीएल 11वें सीजन के लिए बेंगलुरु में चल रही नीलामी में फ्रैंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को तरजीह देते हुए बड़ी रकम चुकाई है। आइए जानते हैं कि आईपीएल के 11वें सीजन में सबसे मंहगे खिलाड़ीः



बेन स्टोक्स
इंग्लैंड से स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले सीजन में पुणे ने उनपर 14.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इस बार इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। हालांकि पिथले सीजन के मुकाबले इल साल 2 करोड़ का जरूर हुआ है, लेकिन अभी तक के बोली में सबसे मंहगे खिलाड़ी साबित हुए हैं।

मनीष पांडे

IPL2018 Auction top playesr who get more price so far
cricketer manish pandey

फ्रेंचाइजी ने स्टोक्स के बाद मनीष पांडे पर सबसे ज्यादा रकम की बोली लगाई है। पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। पांडे का बेस प्राइज 1 करोड़ था। पिछले सीजन में पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेले थे।

केएल राहुल

IPL2018 Auction top playesr who get more price so far
लोकेश राहुल - फोटो : espncricinfo

केएल राहुल को इस बार किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले सीजन राहुल आरसीबी के लिए खेल रहे थे। राहुल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। दरअसल, राहुल और पांडे दोनों को 11 करोड़ में खरीदा गया है। ये दोनों अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस लीन

IPL2018 Auction top playesr who get more price so far
क्रिस लिन

ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज क्रिस लीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 करोड़ 60 लाख में खरीदा है। पिछले सीजन में भी लीन को केकेआर की तरफ से खेले थे।

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क

IPL2018 Auction top playesr who get more price so far
मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 लाख 40 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन में स्टार्क आरसीबी की तरफ से खले थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed