फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कोहली ने कंगारू कप्तान से कहा- मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हूं और तुम...?

Tue, 18 Dec 2018 02:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 18 Dec 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Is Virat Kohli says Tim Paine i am the best player in the world and you are just a stand in captain
Virat fight

भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच शब्दों की जंग से दूसरे टेस्ट में एक तनाव का माहौल बन गया। कोहली और पेन के बीच आपसी तनाव से पूरा क्रिकेट जगत हैरान है। बता दें कि टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 146 रन के विशाल स्कोर से करारी हार झेलनी पड़ी। आइए जानते हैं भारतीय कप्तान कोहली ने कंगारू कप्तान को क्या कहाः


 

Is Virat Kohli says Tim Paine i am the best player in the world and you are just a stand in captain
virat kohli

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेट लेखक रोबर्ट क्रैडॉक ने दावा किया है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को कहा, 'मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हूं और तुम केवल एक कार्यवाहक कप्तान हो।' दोनों कप्तानों के बीच मैदान पर भी तनातनी देखने को मिली।

Is Virat Kohli says Tim Paine i am the best player in the world and you are just a stand in captain
virat kohli

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लेखक रोबर्ट क्रैडॉक ने 'क्रिकेट360' को बताया कि, विराट ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पिन को 'सिर्फ एक कार्यवाहक कप्तान' कहने की कोशिश कैसे की। हालांकि, क्रैडॉक के अनुसार कोहली के 'दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' वाले बयान पर टिम पेन ने कहा, 'मुझे परवाह नहीं है कि क्या आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, आपको इस तरह की बातों से सावधान रहना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Virat Kohli says Tim Paine i am the best player in the world and you are just a stand in captain
Sunil Gavaskar

इस बीच गावस्कर ने कहा, 'इस तरह की स्थिति में हम हमेशा हार जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया हमेशा इस तरह की खेल खेलने के लिए जाना जाता है, हम नहीं। इस प्रकार का क्रिकेट खेलना हमारे डीएनए में ही नहीं है। यदि टीम में हर कोई इसे अपना सकता है तो आपको भी ध्यान रखना होगा। यहां तक कि हमने भी इसे शुरू कर दिया है।'

विज्ञापन
Is Virat Kohli says Tim Paine i am the best player in the world and you are just a stand in captain
team india

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मुकाबला 31 से जीता था, जबकि दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को कंगारूओं से 146 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। दोनों टीमों के बीच अब तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed