फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC U-19 WC: जेसन राल्स्टन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की विशाल जीत

Fri, 19 Jan 2018 11:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
jason ralston career best performance gives an easy win to australia over png
जेसन राल्सटन - फोटो : ICC

जेसन राल्स्टन (15/7) ने शुक्रवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया को पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) पर 311 रन की विशाल जीत दिलाई। लिंकन में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवर में 8 विकेट पर 370 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पीएनजी की टीम 24.5 ओवर में 59 रन पर ढेर हो गई। 

jason ralston career best performance gives an easy win to australia over png
जेसन राल्सटन - फोटो : ICC

371 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएनजी का सिर्फ एक बल्लेबाज दोहरी संख्या में रन बना सका। लेके मोरेया (20) ही कंगारू गेंदबाजों का थोड़ी देर सामना कर सके। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मध्यम तेज गेंदबाज जेसन राल्स्टन के सामने पीएनजी के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया।

jason ralston career best performance gives an easy win to australia over png
पीएनजी का बल्लेबाज

जेसन ने 6.5 ओवर में 15 रन देकर सात बल्लेबाजों का शिकार किया। इसके अलावा रायन हैडले और जैक इवांस ने एक-एक विकेट लिया। राल्सटन ने इगो माहुरु (1), ओविया सैम (4), कप्तान वागी कराहों (0), डोरे इगा (2), लेके मोरेया (20), जेम्स टाऊ (5) और सेमो कमेया (1) का शिकार किया। राल्सटन का यह प्रदर्शन आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है जबकि अंडर-19 स्तर के क्रिकेट में दूसरा बेस्ट परफॉरमेंस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jason ralston career best performance gives an easy win to australia over png
नाथन मैकस्वीनी - फोटो : ICC

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैन ऑफ द मैच नाथन मैकस्वीनी (156), कप्तान जेसन संघा (88) और भारतीय मूल के परम उप्पल (61) की आतिशी पारियों की मदद से 370 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

विज्ञापन
jason ralston career best performance gives an easy win to australia over png
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज - फोटो : ICC

नाथन ने 111 गेंदों में 18 चौको और एक छक्के की मदद से मैराथन पारी खेली। संघा ने 102 गेंदों में 5 चौको और दो छक्को की मदद से 88 रन बनाए। परम ने 42 गेंदों में 5 चौको और दो छक्को की मदद से पचासा जड़ा। पीएनजी की तरफ से टाऊ, कमेया, मोरेया और इगा को दो-दो विकेट मिले।ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप-बी में दो जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed