फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जसप्रीत बुमराह ने डाली साल की सबसे हैरतअंगेज गेंद, वीडियो देख तारीफ करते नहीं थकेंगे

Fri, 28 Dec 2018 03:02 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 28 Dec 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
jasprit bumrah bowl stuns shaun marsh video gets viral
जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केवल 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। बुमराह की धारदार गेंदों का कंगारू बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं मिला। बुमराह की कहर बरपाती गेंदों का असर रहा कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 151 रन पर ढेर हो गई।

jasprit bumrah bowl stuns shaun marsh video gets viral
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, टिम पैन, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हैरिस को इशांत के हाथों कैच आउट कराया। मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर हेड को खतरनाक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। पैन को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। फिर लियोन को एलबीडब्ल्यू और हेजलवुड को क्लीन बोल्ड किया।

jasprit bumrah bowl stuns shaun marsh video gets viral
जसप्रीत बुमराह

बुमराह के विकेटों से भी ज्यादा खास उनकी एक गेंद रही, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, बुमराह ने धीमी गति की यॉर्कर गेंद पर शॉन मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस गेंद को देख बल्लेबाज के साथ-साथ क्रिकेट पंडित और फैंस भी अचंभित रह गए। बुमराह की इस गेंद का वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो गया।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
jasprit bumrah bowl stuns shaun marsh video gets viral
जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने इस दौरान कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले ही साल में बुमराह ने 45 विकेट चटकाए हैं और अभी इसमें इजाफा हो सकता हैं। बुमराह अपने टेस्ट करियर के पहले साल में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
jasprit bumrah bowl stuns shaun marsh video gets viral
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर के पहले साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने डेब्यू साल में अब तक कुल 45 विकेट झटके। बुमराह ने टैरी एल्डरमैन (1981) और कर्टली एंब्रोज (1988) के रिकॉर्ड को तोड़ा। एल्डरमैन और एंब्रोज ने अपने पहले साल में क्रमश: 42-42 विकेट चटकाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed