{"_id":"5c25dce2bdec2256b73eef80","slug":"tom-latham-makes-many-records-against-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के ओपनर लैथम ने खेली 176 रन की पारी, रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड के ओपनर लैथम ने खेली 176 रन की पारी, रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टॉम लैथम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 176 रन की पारी खेली और रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख दिया। क्राइस्टचर्च में जारी दूसरे टेस्ट में लैथम की करिश्माई पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 660 रन का असंभव विजयी लक्ष्य रखा है। लैथम के अलावा हेनरी निकोल्स ने भी नाबाद 162 रन की शानदार पारी खेली। लैथम का मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक रहा। उन्होंने इससे पहले वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट में नाबाद 264 रन की पारी खेली थी। लैथम के रिकॉर्ड्स पर एक नजर:
2 of 6
टॉम लैथम
टॉम लैथम सबसे ज्यादा बार टेस्ट की एक पारी में 150 या इससे अधिक रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले ओपनर बन गए हैं। कीवी ओपनर ने तीन बार टेस्ट की एक पारी में 150 या इससे अधिक रन की पारी खेली। मौजूदा सीरीज में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो बार यह कमाल किया।
3 of 6
टॉम लैथम
टॉम लैथम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 450 रन बनाए। वैसे, यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2014 में टीम इंडिया के खिलाफ 535 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टॉम लैथम
टॉम लैथम न्यूजीलैंड के ओपनर के रूप में टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ग्लेन टर्नर के सात शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा। न्यूजीलैंड की तरफ से बतौर ओपनर सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड जॉन राइट के नाम दर्ज हैं। राइट ने 80 मैचों में 12 शतक जमाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हाशिम अमला
- फोटो : BCCI
विश्व स्तर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में टॉम लैथम तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। लैथम ने मौजूदा सीरीज में 889 गेंदों का सामना किया। इस मामले में पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला काबिज हैं। अमला ने 1033 गेंदों का सामना किया था। दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर काबिज हैं। एंडी ने 1021 गेंदों का सामना किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।