{"_id":"5c25c8d7bdec2257114a925e","slug":"jasprit-bumrah-tumbles-many-records-against-australia-in-boxing-day-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जसप्रीत बुमराह ने रिकॉर्ड्स बुक को किया 'गुमराह', यह कमाल करने वाले बने पहले क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जसप्रीत बुमराह ने रिकॉर्ड्स बुक को किया 'गुमराह', यह कमाल करने वाले बने पहले क्रिकेटर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जसप्रीत बुमराह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया कर पहली पारी में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। भारतीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया को केवल 151 रन पर समेटा और रिकॉर्ड्स बुक को तहस-नहस कर दिया। चलिए आपको बताते हैं कि बुमराह ने एकसाथ क्या-क्या रिकॉर्ड्स अपने नाम किए:
2 of 6
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर के पहले साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने डेब्यू साल में अब तक कुल 45 विकेट झटके। बुमराह ने टैरी एल्डरमैन (1981) और कर्टली एंब्रोज (1988) के रिकॉर्ड को तोड़ा। एल्डरमैन और एंब्रोज ने अपने पहले साल में क्रमश: 42-42 विकेट चटकाए थे।
3 of 6
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह एक ही साल में तीन विदेशी दौरों पर एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जोहानसबर्ग में 54 रन देकर पांच विकेट लिए। फिर इंग्लैंड दौरे पर ट्रेंटब्रिज में 85 रन देकर पांच विकेट लिए और अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जसप्रीत बुमराह
बुमराह विदेश में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ा, जिनके खाते में 43 विकेट दर्ज थे। शमी ने पिछले साल यह कमाल किया था। इसके अलावा पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 2006 में 41 विकेट लिए थे और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
5 of 6
जसप्रीत बुमराह
यही नहीं, बुमराह एशियाई तेज गेंदबाजों में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में भी शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। बुमराह के बाद मोहम्मद शमी हैं। फिर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान 1977 में 42 विकेट लेने के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।