2018 जहां कई बेहतरीन कारों की लॉन्चिंग का गवाह बना, तो कभी टॉप सेलिंग रही कई कारों पर भी इस साल इतिहास बन गईं। इनमें से कई ऐसे आइकोनिक मॉडल्स थे, जिन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की। लेकिन ग्राहकों की बदलती च्वाइस और नए-नए फीचर्स वाले मॉडल्स आने के बाद इनकी डिमांड घटती चली गई। वहीं अब कंपनी को इन्हें बनाना घाटे का सौदा साबित होने लगा, तो कंपनी ने इन्हें बंद करने का फैसला करना पड़ा। जानें एसी 10 कारों के बारे में, जो अगले साल शोरूम में दिखाई नहीं देंगी...
शोरूम में नहीं 'इतिहास' की किताबों में मिलेंगी ये गाड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा इंडिगो सेडान को टाटा मोटर्स ने साल 2002 में लॉन्च किया था। 16 सालों का इंडिगो का सफर टाटा मोटर्स के लिए बहुत फायदेमंद रहा। टाटा इंडिका के साथ ही कंपनी ने टाटा इंडिगो को भी टाटा बोल दिया है। टाटा इंडिगो कभी टैक्सी सेगमेंट में बेहद पॉपुलर कार रही है और कॉम्पेक्ट सेडान में मारुति डिजायर की बादशाहत तक को चुनौती दे चुकी है। टाटा ने इसका एक्सएल और इस्टेट वर्जन लॉन्च किया था।
महिन्द्रा वेरिटो
महिन्द्रा ने वेरिटो के जरिए ही सेडान कार सेगमेंट में एंट्री की थी। असल में यह रेनो लोगान ही थी, जिसे रेनो ने महिन्द्रा के साथ पार्टनरशिप करके इंडिया कार बाजार में अपनी एंट्री ली थी। महिन्द्रा ने हाल ही में वेरिटो का इलेक्ट्रिक वैरियंट ई-वेरिटो लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9.50 लाख रुपए है। 2012 में महिन्द्रा ने अपनी इस कार को लॉन्च किया था और अपने कंफर्ट और कम मैंटिनेंस कॉस्ट के चलते कार बाजार में काफी पॉपुलर हुई।
महिन्द्रा वेरिटो वाइब
महिन्द्रा वेरिटो वाइब को महिन्द्रा मोटर्स ने 5 जून, 2013 को लॉन्च किया था। यह कार ऑरिजनल वेरिटो का ही फेसलिफ्ट थी, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके साइज को लेकर किया था। एक्साइज ड्यूटी का फायदा उठाने के लिए महिन्द्रा ने इस कार की लंबाई चार मीटर से कम रखी। हैचबेक लुक के चलते इस कार को लोगों की तरफ से ठंडी प्रतिक्रिया मिली और उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी।
महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट
महिन्द्रा क्वाटों का ही फेसलिफ्ट वर्जन है महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट, जिसे कंपनी ने 2016 में लॉन्च किया था। जाइलो से इंस्पायर्ड महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट को कंपनी ने सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर पेश किया था, लेकिन लोगों को इसका डिजाइन पसंद नहीं आया और बाजार में मॉडल फेल हो गया। हालांकि बाद में महिंद्रा ने टीयूवी 300 पेश की, जिसे लोगों ने हाथोंहाथ लिया। कंपनी ने आधिकारिक रूप से नूवोसपोर्ट को इस साल अलविदा कह दिया।