{"_id":"5c259f56bdec2256c0653138","slug":"jasprit-bumrah-breaks-39-year-old-record-in-melbourne-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले ही साल में बुमराह ने 45 विकेट चटकाए हैं और अभी इसमें इजाफा हो सकता हैं। समाचार लिखे जाने तक बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बुमराह ने 6 विकेट लिए। बुमराह अपने टेस्ट करियर के पहले साल में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
इससे पहले यह रिकॉर्ड दिलीप दोषी के नाम दर्ज था। बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोषी ने 1979 में अपने टेस्ट क्रिकेट के पहले साल में 40 विकेट चटकाए थे। बुमराह ने 39 साल के बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ा। इस लिस्ट में पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद तीसरे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 1996 में 37 विकेट चटकाए थे।
3 of 5
Sreesanth
पूर्व लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने 1988 में अपने पहले साल में कुल 36 विकेट लिए और वह इस स्पेशल क्लब में चौथे स्थान पर काबिज हैं। प्रतिबंध झेल रहे तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ ने 2006 में 35 विकेट लिए और वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
बुमराह ने साल की शुरुआत से बेहतरीन प्रदर्शन किया और टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह स्थापित की। अपने अनोखे एक्शन और निरंतर गति की बदौलत बुमराह बल्लेबाजों के लिए खौफ बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भी भारतीय तेज गेंदबाज का सामना करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
बुमराह ने शुक्रवार को मेलबर्न में चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 6 विकेट चटकाए। उन्होंने मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, टिम पैन, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हैरिस को इशांत के हाथों कैच आउट कराया। मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर हेड को खतरनाक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। पैन को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। फिर लियोन को एलबीडब्ल्यू और हेजलवुड को क्लीन बोल्ड किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।