{"_id":"5c2593b0bdec22359301e87d","slug":"rohit-sharma-replies-to-tim-paine-statement-of-supporting-mumbai-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हिटमैन' ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को दिया जवाब, बोले- आईपीएल में हम खरीदेंगे, पहले ये करके दिखाओ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'हिटमैन' ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को दिया जवाब, बोले- आईपीएल में हम खरीदेंगे, पहले ये करके दिखाओ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Saini
Updated Fri, 28 Dec 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा और टिम पैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन के आईपीएल को लेकर दिए बयान पर अपना जवाब दिया है। कंगारू कप्तान पैन और आरोन फिंच ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन रोहित का ध्यान भटकाने के लिए आईपीएल को लेकर मस्तीभरी बातचीत की थी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी सत्र के दौरान पैन ने फिंच से कहा, 'रॉयल्स और इंडियंस के बीच हमेशा उलझन रहती हैं, लेकिन अगर रोहित छक्का जमाते हैं तो मैं मुंबई का समर्थन करूंगा।'
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : File
हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की यह तरकीब काम नहीं आई और रोहित शर्मा ने एकाग्रता के साथ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान रखा। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 443/7 के स्कोर पर घोषित की। तब रोहित शर्मा 114 गेंदों में 5 चौके की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद थे।
3 of 5
rohit sharma
रोहित शर्मा ने शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले स्वीकार किया कि उन्होंने पैन और फिंच की मस्तीभरी बातचीत सुनी। रोहित ने भी मस्ती भरा जवाब देने में देरी नहीं लगाई और कहा कि अगर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान शतक जमाने में कामयाब होते हैं तो वह उन्हें खरीद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : bcci
'हिटमैन' ने शुक्रवार को दिन का खेल शुरू होने से पहले कहा, 'मैंने उनकी बातचीत सुनी, लेकिन मेरा पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर था। मगर अजिंक्य रहाणे से मेरी बातचीत हुई और मैंने मजाक में कहा कि अगर पैन शतक जमाते हैं तो मैं उनकी सिफारिश अपने मुंबई इंडियंस के बॉस से करूंगा और हम उन्हें खरीदेंगे। ऐसा लगता है कि वह मुंबई इंडियंस के फैन हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
बता दें कि रोहित शर्मा आगामी आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे जबकि राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व अजिंक्य रहाणे करेंगे। रोहित-रहाणे ने गुरुवार को पांचवें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की, जिसकी मदद से टीम इंडिया विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।