फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: कंगारू ओपनर ने कहा- मेलबर्न टेस्ट में निकल सकते हैं तीन नतीजे

Fri, 28 Dec 2018 08:01 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 28 Dec 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
Aaron Finch says All three results possible in Melbourne Test 
विराट-पुजारा

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने कहा कि एमसीसी की पिच उम्मीद से अधिक तेजी से टूट रही है और भारत के पहली पारी में धीमी बल्लेबाजी के बावजूद तीसरे टेस्ट में तीनों नतीजे संभव हैं। भारत ने अपनी पहली दूसरे दिन के अंतिम लम्हों में सात विकेट पर 443 रन बनाने के बाद घोषित की। इसके जवाब में मेजबान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए आठ रन बनाए। 


 

Aaron Finch says All three results possible in Melbourne Test 
Aaron finch

फिंच ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह पारंपरिक ऑस्ट्रेलियाई विकेट नहीं है जहां आप पूरे दिन तीन स्लिप और एक गली लगा सकते हो। इसके अलावा गेंद सीम करती है और अच्छा उछाल होता है जैसा हमने पर्थ में देखा। वहां कई कैच विकेट के पीछे लपके गए।' उन्होंने कहा, 'इस तरह की पिचों पर आपको अपनी रणनीति को लागू करना होता है और विकेट जैसा भी हो, आपको इतना बेहतर होना चाहिए कि आप सामंजस्य बैठा सको और अपनी योजना में बदलाव करने के अलावा इसे सही तरह से लागू कर सको।' 

Aaron Finch says All three results possible in Melbourne Test 
cheteshwar pujara

चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक जड़ा जबकि कप्तान विराट कोहली ने 82 रन की पारी खेली जिससे भारत ने दूसरे दिन मैच में अपना पलड़ा भारी रखा। फिंच ने कहा, 'विकेट हमने जितना सोचा था संभवत: उससे अधिक तेजी से टूट रहा है। यहां तक कि आज अंत में गेंद तेजी से निकली, कुछ गेंदों में काफी उछाल था। इसलिए अगर हम अच्छी गेंदबाजी करते हैं और भारत को दबाव में डालते हैं (दूसरी पारी में) तो हम मैच में बने हुए हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अब भी तीनों नतीजे पूरी तरह संभव हैं- भारत की जीत, ऑस्ट्रेलिया की जीत और ड्रॉ।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaron Finch says All three results possible in Melbourne Test 
pat cummins

फिंच ने पहले दो दिन लगभग छह सत्र गेंदबाजी करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ की। उन्होंने विशेषकर तेज गेंदबाज पैट कमिंस की सराहना की जिन्होंने 34 ओवर में 72 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पैट कमिंस ने पारी में 34 ओवर गेंदबाजी की और इसके बाद रात्रि प्रहरी के रूप में पैड पहनकर तैयार बैठना काफी साहसिक प्रयास है। यह उसकी शानदार फिटनेस को दर्शाता है।' 

विज्ञापन
Aaron Finch says All three results possible in Melbourne Test 
Mayank Agarwal

फिंच ने कहा, 'उसे संभवत: पहले दो टेस्ट में वह इनाम नहीं मिला जिसका वह हकदार था लेकिन आपने प्रत्येक कोच को यह कहते हुए सुना है कि आप काफी बदतर गेंदबाजी के बावजूद भी काफी विकेट हासिल कर सकते हो।' कमिंस ने पहले दिन सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को आउट करने के बाद दूसरे दिन शतक जड़ने वाले पुजारा को भी पविलियन भेजा। फिंच ने कहा कि भारत ने जब दिन का खेल खत्म होने से 25 मिनट पहले पारी घोषित की तो उन्हें बिलकुल भी हैरानी नहीं हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed