सब्सक्राइब करें

Jasprit Bumrah: एशिया कप टी20 में नहीं खेलेंगे बुमराह? रिपोर्ट में दावा- अगर वह इस टूर्नामेंट में खेले तो...

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Aug 2025 09:28 AM IST
सार

भारत को एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भाग लेना है और अगर बुमराह इसके लिए चुने जाते हैं तो उनके एशिया कप के बाद एक हफ्ते के अंदर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना कम हो जाएगी।
 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah: Will Bumrah not play in Asia Cup T20? Report claims; Ajit Agarkar, Gautam Gambhir to decide
बुमराह और पंत - फोटो : PTI
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चाहे खेलें या न खेलें, वह अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्हें शुक्रवार को इंग्लैंड दौरे पर गई टीम से रिलीज कर दिया गया, क्योंकि वह पांचवें टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। अब उनको लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने शुरू होने वाले एशिया कप में बुमराह के खेलने पर सस्पेंस है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर वह एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में खेलते हैं तो आगे की सीरीज में उनके खेलने पर संशय बना रहेगा। ऐसे में बुमराह को एशिया कप से आराम दिया जा सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेना है। एशिया कप की शुरुआत नौ सितंबर से होने जा रही है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को है।
Trending Videos
Jasprit Bumrah: Will Bumrah not play in Asia Cup T20? Report claims; Ajit Agarkar, Gautam Gambhir to decide
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दौरान तीन टेस्ट का कोटा पूरा करने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय टीम से रिलीज कर दिया गया और अब भारतीय क्रिकेट के हितधारकों ने उनकी अगली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर चर्चा शुरू कर दी है। 31 वर्षीय बुमराह ने तीन मैचों में 119.4 ओवर गेंदबाजी की और 14 विकेट लिए। बीसीसीआई ने शुक्रवार को विज्ञप्ति में कहा, 'जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है। बुमराह ने हेडिंग्ले और लार्ड्स टेस्ट मैचों में पारी में पांच विकेट लिए। हालांकि, मैनचेस्टर में बुमराह ने अपने करियर में पहली बार एक पारी में 100 से ज्यादा रन भी खर्च किए। बुमराह के अब 48 टेस्ट में 219 विकेट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah: Will Bumrah not play in Asia Cup T20? Report claims; Ajit Agarkar, Gautam Gambhir to decide
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
भारत की लंदन रवानगी से पहले चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने पुष्टि की थी कि अपने कार्यभार प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह तेज गेंदबाज तीन से अधिक टेस्ट नहीं खेलेगा। अब सवाल यह उठता है कि बुमराह आगे कौन सा प्रारूप खेलेंगे? भारत को एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भाग लेना है और अगर बुमराह इसके लिए चुने जाते हैं तो उनके एशिया कप के बाद एक हफ्ते के अंदर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना कम हो जाएगी।
Jasprit Bumrah: Will Bumrah not play in Asia Cup T20? Report claims; Ajit Agarkar, Gautam Gambhir to decide
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
एशिया कप का समापन 29 सितंबर को होगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट दो अक्तूबर से अहमदाबाद में शुरू होगा। इसके बाद भारत को नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'यह मुश्किल फैसला होगा। बुमराह को टेस्ट क्रिकेट पसंद है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक दांव पर लगे हैं। जहां तक टी20 का सवाल है तो वह जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेल सकते हैं, जो टी20 विश्व कप के लिए ड्रेस रिहर्सल होगा।'
विज्ञापन
Jasprit Bumrah: Will Bumrah not play in Asia Cup T20? Report claims; Ajit Agarkar, Gautam Gambhir to decide
जसप्रीत बुमराह-गौतम गंभीर-रोहित शर्मा - फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'अगर बुमराह एशिया कप खेलते हैं और मान लीजिए भारत फाइनल खेलता है तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में नहीं खेल सकेंगे। जाहिर है, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आपको वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह की जरूरत है या वह एक महीने के ब्रेक के बाद एशिया कप खेलें और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में आराम कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलें। यह फैसला अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को करना होगा।' बुमराह के अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप तक सीमित ओवर के ज्यादा मैच खेलने की उम्मीद नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed