फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIvIND: टीम में शामिल नहीं होने के बावजूद, ब्रावो की जगह कैसे बल्लेबाजी करने आ गए ब्लैकवुड

Tue, 03 Sep 2019 02:42 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 03 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Jermaine Blackwood comes in as concussion sub after Darren Bravo retires hurt
डैरेन ब्रावो - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज-भारत के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच के चौथे दिन जेरमी ब्लैकवुड डैरेन ब्रावो के कनकशन सब्सिट्यूट के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे। अंपायर्स ने ब्लैकवुड को बल्लेबाजी करने की इजाजत दी। उन्होंने इस मौके का अभी तक अच्छा फायदा उठाया और चौथे दिन लंच के बाद वह 38 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट होकर पविलियन लौट गए। 

Jermaine Blackwood comes in as concussion sub after Darren Bravo retires hurt
डैरेन ब्रावो - फोटो : social Media

जमैका टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह की बाउंसर ब्रावो के हेलमेट पर लगी थी। ब्रावो लाइन से हटना चाह रहे थे, लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए। उन्होंने वह पूरा ओवर खेला और चौथे दिन भी बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि वह सिर्फ तीन ओवर तक ही खेल पाए थे कि गेंद लगने का असर नजर आने लगा। ब्रावो ने अपने तीसरे दिन के स्कोर (18) में पांच रन और जोड़े और उसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए।

Jermaine Blackwood comes in as concussion sub after Darren Bravo retires hurt
जेरमी ब्लैकवुड - फोटो : social Media

शुरुआत में ब्लैकवुड जमैका टेस्ट के लिए वेस्ट इंडीज की टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आईसीसी के नए नियम सामने आने के बाद स्थानीय खिलाड़ी ब्लैकवुड को बुलाया गया। ब्लैकवुड ने इससे पहले वेस्ट इंडीज के लिए 27 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने पिछला टेस्ट अक्टूबर-नवंबर 2017 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। पिछले महीने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने पहले कनकशन सब्सिट्यूट खिलाड़ी बने थे। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में स्टीव स्मिथ की जगह ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jermaine Blackwood comes in as concussion sub after Darren Bravo retires hurt
जेरमी ब्लैकवुड - फोटो : social Media

यह सीरीज टेस्ट चैंपियनशिप के अंर्तगत खेली जा रही है। इसमें आईसीसी नए नियमों के तहत सिर या गर्दन में चोट खाने वाले खिलाड़ी की जगह टीम वैकल्पिक खिलाड़ी मैदान में उतर सकता है। पहले चोटिल खिलाड़ी की जगह मैदान में उतरने वाला खिलाड़ी सिर्फ क्षेत्ररक्षण कर सकता था, लेकिन अब मैच में पूर्ण रूप से भाग ले सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed