{"_id":"5d6602188ebc3e017b4bd74b","slug":"keemo-paul-replaces-miguel-cummins-in-west-indies-squad-for-second-test-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे टेस्ट के लिए विंडीज की टीम घोषित: इस खिलाड़ी की हुई वापसी, गेल को नहीं मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे टेस्ट के लिए विंडीज की टीम घोषित: इस खिलाड़ी की हुई वापसी, गेल को नहीं मिला मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम का एलान कर दिया। मंगलवार को विंडीज क्रिकेट ने अपनी टीम की घोषणा कर ट्विटर पर 13 सदस्यीय टीम की सूची डाली। दूसरे टेस्ट मैच के लिए मिगुएल कमिंस की जगह ऑलराउंडर कीमो पॉल को टीम में शामिल किया गया है। सीरीज के पहले टेस्ट में विंडीज की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। जिससे टीम को 318 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
2 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : ESPN
दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को एक बार फिर से टीम में जगह नहीं मिली है। विंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीमो पॉल पहले टेस्ट मैच में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। दूसरे टेस्ट के लिए उनकी वापसी हुई है और वह अब पूरी तरह से फिट हैं। हालांकि टखने में चोट की वजह से शेन डॉरिच दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
3 of 5
जेसन होल्डर
- फोटो : getty
दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए टीम में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच किंग्सटन ओवल में 30 अगस्त से शुरू होगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। जो दो साल तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jason holder
इस टीम में बदलाव की ज्यादा उम्मीद नहीं थी। इसका इशारा टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने पहले टेस्ट मैच के बाद भी किया था। होल्डर ने मैच के बाद कहा था कि, टीम के बल्लेबाजों को आइना देखने की जरूरत है। एंटिगा में 419 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज टीम सिर्फ 100 रन पर ही ढेर होकर मैच हार गई थी इससे होल्डर के बल्लेबाजों से काफी निराश दिखे थे।
विज्ञापन
5 of 5
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश
दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीमः जेसन होल्डर (कप्तान), शाई होप, शिमरोन हेटमायर, डैरेन ब्रावो, जॉन कैंपबेल, क्रेग ब्रेथवेट, कीमो पॉल, केमार रोच, रोस्टन चेज, शेनॉन गेब्रियाल, रेहकिम कार्नवाल, जेहमार हैमिल्टन, शेमारह ब्रूक्स
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।