{"_id":"5f2a51cb8a5cdd27883a8646","slug":"key-to-success-mentally-fresh-in-england-pakistan-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ENGvPAK: कोरोना के दौरान सीरीज में मानसिक रूप से तरोताजा रहना ही सफलता की कुंजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvPAK: कोरोना के दौरान सीरीज में मानसिक रूप से तरोताजा रहना ही सफलता की कुंजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जो रूट
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस महामारी के बीच जैव सुरक्षित माहौल में खेलना आसान नहीं है और ऐसे में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में मानसिक रूप से तरोताजा रहना ही सफलता की कुंजी साबित होगा। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल हुआ है। वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने कहा कि सात सप्ताह तक टीम सिर्फ होटल और क्रिकेट मैदान तक सिमटी रही और यह मानसिक रूप से काफी मुश्किल था।
2 of 4
मिसबाह उल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान पिछले पांच सप्ताह से इस माहौल के अनुकूल खुद को ढालने की कोशिश में जुटा है। कोच मिसबाह-उल-हक ने स्वीकार किया कि तरोताजा बने रहना ही सफलता की कुंजी होगा। उन्होंने कहा, ‘हर कोई फिट है और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन टेस्ट क्रिकेट अलग है। मैदान पर आने के बाद कई बार दबाव बन जाता है लेकिन हम मानसिक रूप से तरोताजा रहने की कोशिश करेंगे। पूरी सीरीज में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहेंगे।’
3 of 4
यासिर शाह, पाकिस्तान
- फोटो : Re
पाकिस्तानी टीम से इंग्लैंड को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण बेहतरीन है और स्पिनर भी आला दर्जे के हैं। पाकिस्तान यासिर शाह और शादाब खान के रूप में दो स्पिनर उतार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बाबर आजम
- फोटो : ट्विटर
वहीं बल्लेबाजी में सभी की नजरें बाबर आजम पर लगी होंगी जिन्होंने 2018 से अब तक टेस्ट क्रिकेट में 65 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अपने खिलाड़ियों को कुछ दिन का ब्रेक दिया था । क्रिस वोक्स का कहना है कि वह ब्रेक काफी मददगार साबित हुआ।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।