सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को आईपीएल 2018 के 10वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऑरेंज आर्मी ने पहली बार केकेआर को उसके होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स पर मात दी। मौजूदा टूर्नामेंट में एसआरएच ने जीत की हैट्रिक लगाई। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। जवाब में एसआरएच ने 6 गेंदें शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। चलिए गौर करते हैं कि एसआरएच की जीत के '5 हीरो' कौन हैं:
SRHvKKR: सनराइजर्स हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत में ये 5 खिलाड़ी बने हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5) मनीष पांडे- इस स्पेशल लिस्ट में मनीष खास वजह से शामिल हुए। वह बल्ले से कमाल नहीं कर सके और 4 रन बनाकर आउट हो गए। मगर फील्डिंग में पांडे का कोई सानी नहीं रहा। उन्होंने सबसे पहले नितीश राणा (18) का पॉइंट पर कैच लपका। पॉइंट पर मुस्तैद पांडे ने अपने दाएं हाथ की तरफ डाइव लगाई और दर्शनीय कैच लपका। उनके हाथ से एक बार फिसली थी, लेकिन दूसरे प्रयास में वह कैच लेने में कामयाब रहे। इसके बाद पांडे ने आंद्रे रसेल (9) का पॉइंट से बाउंड्री लाइन की तरफ दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। उनके इस कैच ने मैच में अंतर पैदा कर दिया। केकेआर की टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई।
4) भुवनेश्वर कुमार- एसआरएच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार वापसी की। तेज गेंदबाज ने अपने कोटे के 4 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। भुवी ने रॉबिन उथप्पा (3), दिनेश कार्तिक (29) और शुभमन गिल (3) के विकेट लिए। भुवी ने तगड़े झटकों का असर केकेआर पर साफ तौर से देखने को मिला और वह बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
3) शाकिब अल हसन- शाकिब ने अपने आप को बतौर ऑलराउंडर बहुत अच्छे से साबित किया। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने दो विकेट झटके। फील्डिंग में दो बेहतरीन कैच और बल्लेबाजी करते समय 27 रन की उम्दा पारी, शाकिब ने इस मैच में अपनी उपयोगिता अच्छे से साबित की। शाकिब ने क्रिस ली (49) और सुनील नरेन (9) को अपना शिकार बनाया। फिर उन्होंने कप्तान विलियमसन के साथ 59 रन की साझेदारी करके टीम की जीत पक्की की।
2) केन विलियमसन- टीम का बेहतरीन नेतृत्व करने के बाद विलियमसन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में चार चौको और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। विलियमसन जब आउट हुए तब तक केकेआर मैच जीतने की रेस से बाहर हो चुका था। विलियमसन ने शाकिब के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम की जीत पक्की की। विलियमसन ने अपनी पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट्स खेले, जिन्हें फैंस लंबे समय तक याद जरूर रखेंगे।