भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बतौर ओपनर रोहित शून्य पर आउट हुए तो दूसरी ओर टेस्ट टीम से बाहर किए गए ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने शानदार शतक ठोककर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए।
2 of 4
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के लिए तरस रहे केएल राहुल ने कर्नाटक के लिए ओपनिंग करते हुए केरल के खिलाफ 122 गेंदों पर 131 की पारी खेल डाली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्का लगाए। राहुल के इस पारी के दम पर उनकी टीम ने केरल के खिलाफ 50 ओवर में 294 रन बनाए।
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
राहुल ने जिस अंदाज में यह पारी खेली, अगर वे इसी तरह से लगातार अच्छा खेलते रहे तो टेस्ट टीम में भी उनकी वापसी संभव है। दूसरी तरफ रोहित शर्मा को अब टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर आजमाने का प्लान है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में बोर्ड एकादश के लिए रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की।
टेस्ट में टीम इंडिया के लिए 36 टेस्ट में वो 34.58 की औसत से 2006 रन बना चुके लोकेश राहुल ने पांच शतक भी जमाए हैं। लोकेश राहुल अगर घरेलू टूर्नामेंट में रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो टेस्ट टीम में उनकी वापसी हो सकती है।