{"_id":"573c02254f1c1b5b26ac7e44","slug":"kxip-all-rounder-marcus-stoinis-pulls-out-of-ipl-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ी पंजाब की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ी पंजाब की टीम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 May 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : PTI
Link Copied
चोट के कारण आईपीएल छोड़ने को मजबूर हुए ग्लेन मैक्सवेल की खबर आए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि एक और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स ने लीग से हटने का फैसला ले लिया है। वह आईपीएल छोड़ने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।
Trending Videos
IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम
2 of 7
आईपीएल मैच मोहाली में दर्शकों की दीवानगी
- फोटो : अमर उजाला
तेज गेंदबाज मार्कस स्टोनिस ने लीग छोड़ दिया और वापस स्वदेश लौट गए। क्रिकेट वेबसाइट 'क्रिकबज' पर छपी खबर के अनुसार, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के इस ऑलराउंडर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए लीग से किनारा कर लिया। इससे पहले पंजाब टीम के ही धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने दर्द के कारण ही आईपीएल छोड़ वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम
3 of 7
- फोटो : PTI
मैक्सवेल से पहले पिछले महीने ही एक और बड़े क्रिकेटर शॉन मार्श ने पीठ में दर्द के कारण आईपीएल छोड़ दिया था। टूर्नामेंट के प्ले ऑफ में पहुंचने की होड़ से बाहर होने के बाद पंजाब टीम के लिए करने को कुछ खास नहीं बचा है। दूसरी ओर, खिलाड़ी चोट से बचने या चोट के ज्यादा गंभीर होने से बचने के लिए एहतियातन आईपीएल से दूरी बना रहे हैं।
IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम
4 of 7
- फोटो : PTI
हालांकि स्टोनिस के बाहर होने से पंजाब टीम को शेष मैचों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। स्टोनिस एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और अच्छे फॉर्म में भी है, ऐसे में उनका टीम से जाना प्रबंधन के लिए नया सिरदर्द बन सकता है। 26 साल के स्टोनिस ने 5 पारियों में 135.18 की औसत से 146 रन बनाए हैं। बल्ले से कमाल करने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने अब तक 8 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम
5 of 7
- फोटो : getty images
स्टोनिस के जाने के बाद टीम में अब डेविड मिलर, हाशिम अमला, कायली एबॉट, मिचेल जॉनसन और फरहान बेहरदीन विदेशी खिलाड़ी के रूप में टीम में मौजूद हैं और अब इन्हीं खिलाड़ियों में टीम को 4 विदेशी खिलाड़ी के रूप में चुनना होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।