{"_id":"590162494f1c1b9228c0e789","slug":"kxip-mentor-virender-sehwag-says-there-will-not-be-another-sehwag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरा सचिन भी नहीं हो सकता और न ही दूसरा सहवाग: वीरेंद्र सहवाग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरा सचिन भी नहीं हो सकता और न ही दूसरा सहवाग: वीरेंद्र सहवाग
Thu, 27 Apr 2017 08:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 27 Apr 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Dawn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग का कहना कि हर बल्लेबाज को अपने स्टाइल और हुनर से बल्लेबाजी करनी चाहिए। न तो वे किसी को कॉपी करें और न ही किसी को देखकर उसके जैसा बनने का प्रयास करें। यही उनकी हर यंगस्टर को सलाह है और इसी गुरुमंत्र के साथ वे टीम के साथ जुड़े हैं।
दूसरा सचिन भी नहीं आ सकता और न ही दूसरा सहवाग: वीरेंद्र सहवाग
2 of 7
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
हैदराबाद के साथ मैच से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा कि खुद किसी समय पर सचिन तेंडुलकर बनना चाहते थे। उन्हें फॉलो करने के साथ साथ उन्हें कॉपी भी करते थे। लेकिन जल्द ही उन्होंने ये समझ लिया कि वे सचिन नहीं बन सकते, बेहतर है वे सहवाग ही बनकर खुद को साबित करें। वीरू ने इसके बाद अपने ही स्टाइल में बल्लेबाजी की और एक नई पहचान बनाई।
दूसरा सचिन भी नहीं आ सकता और न ही दूसरा सहवाग: वीरेंद्र सहवाग
3 of 7
क्रिकेटर मनन वोहरा
सहवाग यही सलाह किंग्स के ओपनर और चंडीगढ़ के स्टार मनन वोहरा को भी देते हैं। वीरू ने कहा कि मनन अच्छे बल्लेबाज हैं और एक शानदार फॉर्म में हैं। वे मनन वोहरा हैं और बेहतर होगा वे अपने ही स्टाइल और कैलिबर से बल्लेबाजी करें। न तो वे मैक्सवेल को फॉलो करें और न ही सहवाग जैसे शॉट्स लगाने की सोचें। हम एक सीनियर को देखकर उससे सीख सकते हैं, उसे कॉपी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा सचिन भी नहीं आ सकता और न ही दूसरा सहवाग: वीरेंद्र सहवाग
4 of 7
मनन वोहरा
- फोटो : ESPN
वीरू ने मनन के बारे में बात करते हुए कहा कि वे टीम के लिए हर मैच में रन जुटा रहे हैं। एक मैच में उन्होंने अकेले ही बल्लेबाजी की और 95 रन की वो यादगार पारी खेलकर वो किंग्स को जीत दिलाने के बेहद करीब थे। उन्होंने जो भी अभी तक हासिल किया है उसका क्रेडिट मुझे और बाकी टीम को नहीं बल्कि दूसरे ओपनर हाशिम आमला को है।
विज्ञापन
दूसरा सचिन भी नहीं आ सकता और न ही दूसरा सहवाग: वीरेंद्र सहवाग
5 of 7
हाशिम अमला
- फोटो : IPL
वे बेहतरीन खिलाड़ी है और मैदान के बाहर व अंदर दोनों ही जगह पर वे युवाओं के साथ बात करते हैं। सहवाग ने कहा कि अमला सफर के दौरान, टीम मीटिंग के बाद, बैटिंग पर जाने से पहले हर जगह मनन को एडवाइज देते रहते हैं। मनन की शानदार फॉर्म का श्रेय उन्हीं को जाता है। वे एक महान खिलाड़ी हैं और खुद भी अच्छी फॉर्म में हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।