{"_id":"62d02d4eace40202b34d876a","slug":"lalit-modi-marriage-ipl-founder-lalit-modi-married-sushmita-sen-check-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lalit Modi Sushmita Sen: भगोड़े ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से डेट करने की कही बात, पहले दी थी शादी की खबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Lalit Modi Sushmita Sen: भगोड़े ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से डेट करने की कही बात, पहले दी थी शादी की खबर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 14 Jul 2022 09:00 PM IST
सार
आईपीएल के जनक कहे जाने वाले भगोड़े ललित मोदी ने फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन से शादी की खबरों का खंडन किया है।
विज्ञापन
1 of 10
ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के जनक कहे जाने वाले भगोड़े ललित मोदी ने फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन से शादी की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने ट्विटर पहले शादी की जानकारी दी, लेकिन बाद में कहा कि वह सिर्फ अभी सुष्मिता के साथ डेट कर रहे हैं। 56 साल के ललित मोदी उम्र में सुष्मिता सेन से 10 साल बड़े हैं।
2 of 10
ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी ने पहला ट्वीट शाम 7 बजकर 44 मिनट पर किया, जिसमें सुष्मिता सेन को 'माय बेटरहाफ' बताया। इसके 42 मिनट बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा, ''साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई, सिर्फ एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे।''
3 of 10
ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी, 2005 से लेकर 2010 तक बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। ललित मोदी ने 2008 से 2010 तक आईपीएल के चेयरमैन और फिर कमिश्नर का पदभार संभाला था। वहीं 2010 में विवादों के चलते उन्हें आईपीएल के कमिश्नर के पद और बीसीसीआई से सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
ललित मोदी और सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में 1999 में शामिल हुए थे। वहां बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा तो अगले साल ही ललित मोदी को निलंबित कर दिया गया। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समर्थन से ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में पहुंचे। वहां उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था। इस पर विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
5 of 10
सुष्मिता सेन, ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
2005 शरद पवार को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाने में ललित मोदी ने अहम भूमिका निभाई। जगमोहन डालमिया को बोर्ड से बाहर होना पड़ा। शरद पवार के अध्यक्ष बनते ही ललित मोदी उपाध्यक्ष बन गए। वह बीसीसीआई उपाध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा शख्स बने थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।