{"_id":"664b3e7c34996fa61701ff02","slug":"longest-sixes-in-ipl-2024-video-ms-dhoni-dinesh-karthik-six-distance-meter-record-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: वीडियो में इस सीजन के सबसे लंबे छक्के, दो सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों ने तो स्टेडियम के बाहर भेजी गेंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: वीडियो में इस सीजन के सबसे लंबे छक्के, दो सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों ने तो स्टेडियम के बाहर भेजी गेंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 20 May 2024 05:44 PM IST
सार
शीर्ष चार में चार बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ही सबसे लंबे छक्के लगाए हैं। वहीं, दो बार खिलाफ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का नाम है। आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे छक्कों में हालांकि, इस सीजन का कोई खिलाड़ी नहीं है।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2024 में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मंगलवार से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत हो रही है। इससे पहले हम आपको इस सीजन के सबसे लंबे छक्कों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उनके वीडियो भी दिखा रहे हैं। इस सत्र के दो सबसे लंबे छक्के सत्र के दो सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों ने लगाए हैं।
आईपीएल 2024 के सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज
दूरी (मीटर)
खिलाफ
एमएस धोनी
110
बेंगलुरु
दिनेश कार्तिक
108
हैदराबाद
हेनरिक क्लासेन
106
बेंगलुरु
वेंकटेश अय्यर
106
बेंगलुरु
निकोलस पूरन
106
बेंगलुरु
शिमरोन हेटमायर
105
हैदराबाद
जॉनी बेयरस्टो
105
कोलकाता
Trending Videos
2 of 6
धोनी ने यश दयाल की गेंद पर छक्का लगाया
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के 42 साल के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 110 मीटर का छक्का लगाया था। इसके अलावा दूसरे नंबर पर आरसीबी के 38 साल के दिनेश कार्तिक हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 108 मीटर का छक्का लगाया था।
कार्तिक ने नटराजन की गेंद पर छक्का लगाया
- फोटो : IPL/BCCI
वहीं, तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से चार खिलाड़ी हैं। SRH के हेनरिक क्लासेन (vs RCB), KKR के वेंकटेश अय्यर (vs RCB), LSG के निकोलस पूरन (vs SRH) और RR के शिमरोन हेटमायर (vs KKR) ने 106-106 मीटर के छक्के लगाए हैं। पंजाब किंग्स के जॉनी बेयरस्टो केकेआर के खिलाफ 105 मीटर के छक्के के साथ चौथे नंबर पर हैं।
क्लासेन ने फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्का लगाया
- फोटो : IPL/BCCI
शीर्ष चार में चार बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ही सबसे लंबे छक्के लगाए हैं। वहीं, दो बार खिलाफ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का नाम है। आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे छक्कों में हालांकि, इस सीजन का कोई खिलाड़ी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
एल्बी मोर्कल
- फोटो : IPL/BCCI
ओवरऑल इस लीग में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल के नाम है। उन्होंने 2008 में ओपनिंग सीजन में 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। वहीं, दूसरे नंबर पर 124 मीटर के छक्के के साथ प्रवीण कुमार हैं। तीसरे नंबर पर 122 मीटर लंबे छक्के के साथ एडम गिलक्रिस्ट, चौथे नंबर पर 120 मीटर लंबे छक्के के साथ रॉबिन उथप्पा और पांचवें नंबर पर 119 मीटर लंबे छक्के के साथ क्रिस गेल, युवराज सिंह और रॉस टेलर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।