आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मुंबई ने लगातार तीन हार के बाद जीत दर्ज की है। रोहित ब्रिगेड ने 42वें मुकाबले में पंजाब को छह विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने छह विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने छह गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया। अंकतालिक में मुंबई की टीम 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की टीम आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। बता दें कि मुंबई की इस जीत में सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने अहम भूमिका निभाई। तीन मैचों के बाद रितिका और नताशा के चेहरे पर खुशी लौटी। आइए इन तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं इस मुकाबले का रोमांच...
PHOTOS में IPL का रोमांच: तीन मैचों के बाद रितिका और नताशा के चेहरे पर लौटी खुशी, मुकाबले के दौड़ान उड़ी गेल की टोपी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 29 Sep 2021 04:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन