फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, धोनी को अभी आक्रमक होकर खेलते रहना चाहिए

Tue, 23 Jul 2019 01:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 23 Jul 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Azharuddin has a request for MS Dhoni reveals why he should play on
MS Dhoni - फोटो : amar ujala

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोमवार को कहा कि चयनकर्ताओं और महेंद्र सिंह धोनी के बीच बातचीत महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि वह संन्यास के कयासों के बीच अपने शानदार करियर के अंतिम दौर में हैं। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें उस दिन से शुरू है।



जिस दिन टीम इंडिया 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के बाहर हो गई थी। हालांकि, अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन के पहले ही धोनी ने खुद को इस सीरीज के लिए अनुपलब्ध बता दिया और वह दो महीने सेना के साथ ट्रेनिंग करेंगे।

अजहर से यह पूछे जाने पर कि धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों के संन्यास लेने का सबसे अच्छा तरीका क्या है, इसपर अजहरुद्दीन ने कहा कि एक खिलाड़ी खेलना चाहता है, लेकिन चयनकर्ताओं को उससे बात करना होगा कि वह कब तक खेलेगा, वह कैसे खेलेगा, इसके भविष्य के लिए क्या योजनाए हैं।

उन्होंने कहा कि 'बड़े खिलाड़ी के बारे में, खिलाड़ी को भी विश्वास में लिया जाना चाहिए और उससे बात करनी चाहिए। मुझे लगता है कि कुछ निर्णय आएगा, अन्यथा लोग लिखते रहेंगे कि धोनी को रिटायर हो जाना चाहिए या रिटायर नहीं होना चाहिए, क्योंकि, धोनी का संन्यास को लेकर कोई भी बयान अभी तक सामने नहीं आया है।'
 

Mohammed Azharuddin has a request for MS Dhoni reveals why he should play on
मोहम्मद अजहरुद्दीन

कई विशेषज्ञों का मानना है कि धोनी अब पहले जैसे सक्षम नहीं रहे, लेकिन अजहरुद्दीन का मानना है कि वह अभी भी खेलना जारी रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी राय है कि अगर वह फिट हैं और प्रदर्शन अच्छा है, तो उन्हें खेलना चाहिए। 

अजहर ने कहा कि कभी-कभी क्या होता है, इतना क्रिकेट खेलने के बाद रुचि खत्म हो जाती है। अगर उनकी दिलचस्पी अभी भी 100 फीसदी है, तो मुझे लगता है, वह अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें खेलना चाहिए, लेकिन, मैं सिर्फ उनसे निवेदन करना चाहता हूं।

जब भी वह खेले, तो आक्रामक होकर खेले। अगर वह अपना स्वाभाविक खेल खेलते हैं, तो मुझे लगता है कि यह भारत के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा  कहा कि धोनी को जब भी फैसलालेना होगा, वह सही फैसला लेंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए, अंबाती रायुडू को स्टैंडबाई की सूची में शामिल होने के बावजूद, विश्व कप टीम में शामिल नहीं जाने पर अजहर ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी स्टैंडबाई होता है, तो मुझे लगता है कि उसे ही चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप चयनकर्ता हैं तो आप कप्तान और कोच के आग्रह को नकार सकते हैं। आप कह सकते हैं कि नहीं हम इस खिलाड़ी को भेजेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed