फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द लौटेगा भारत का बब्बर शेर, अब शुरू होगी अंग्रेजों की 'असली परीक्षा'

Sun, 07 Feb 2021 07:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 07 Feb 2021 07:53 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami resumes training, may be available for 3rd Test against England
टीम इंडिया - फोटो : ट्वि्टर

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शम्मी इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। दरअसल, शमी ने कलाई के फ्रैक्चर से उबरने के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में धीमी रफ्तार की गेंदबाजी शुरू कर दी है।


 

Mohammed Shami resumes training, may be available for 3rd Test against England
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

इसकी जानकारी रखने वाले सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'शमी की कलाई अब ठीक है। वह अगले कुछ दिनों तक नेट पर धीमी रफ्तार से गेंदबाजी करेगा। उसे एक दिन में 50 से 60 प्रतिशत प्रयास से करीब 18 गेंद गेंदबाजी करने की सलाह दी गई है।'
 

Mohammed Shami resumes training, may be available for 3rd Test against England
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शुक्रवार को शमी ने बंगलूरू की अकादमी में गेंदबाजी करते हुए खुद का वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वह नवदीप सैनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सैनी को भी ब्रिस्बेन टेस्ट में पहली पारी के दौरान ग्रोइन चोट लग गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Shami resumes training, may be available for 3rd Test against England
शमी - फोटो : ट्विटर

बता दें कि शमी को 19 दिसंबर को एडीलेड में भारत की दूसरी पारी के दौरान पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद लगी थी। इससे उनकी कलाई में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था जिससे उन्हें रिटायर होना पड़ा। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ही बाहर हो गए और उन्हें रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के लिए स्वदेश लौटना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed