{"_id":"5ae5e28f4f1c1b64098b7253","slug":"ms-dhoni-becomes-first-to-captain-in-150-matches-of-ipl-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी जैसा कोई नहीं, IPL इतिहास में ये कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी जैसा कोई नहीं, IPL इतिहास में ये कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अपने चमकीले करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वह 150 मैचों में कप्तानी करने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने शनिवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
2 of 5
ms dhoni
भारतीय क्रिकेट को अपार सफलता दिला चुके 36 वर्षीय धोनी ने आठ सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स का नेतृत्व किया जबकि 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी की। इसके बाद चेन्नई ने दो साल के बाद आईपीएल में वापसी की और धोनी एक बार फिर 'येलो आर्मी' के 'थाला' बने।
3 of 5
ms dhoni
आईपीएल का यह 11वां सीजन है, जिसमें धोनी 10वीं बार किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। सीएसके ने पिछले 8 सीजन में से 6 बार इस लीग का खिताबी मुकाबला खेला और 2 बार वह खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
इस सीजन में माही के बल्ले में वैसी ही धार दिख रही है, जिसके लिए वे जाने जाते रहे हैं। मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले 7 मैचों में धोनी 235 रन बना चुके हैं। इस बार कप्तान धोनी CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे ओपनिंग बल्लेबाज अंबाती रायुडू हैं।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli vs ms dhoni
हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ धोनी ने 34 बॉल में 70 रन की उम्दा पारी खेलकर सीएसके को यादगार जीत दिलाई। धोनी की कप्तानी में CSK ने इस सीजन में अब तक खेले 7 मैचों में से टीम को 5 में जीते हैं। चेन्नई की टीम अंक तालिका में 10 अंकों के साथ नंबर-1 पर है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।