फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कैप्टन कूल' ने खोया आपा, CSK की हार पर इन खिलाड़ियों को सुनाई खरी-खोटी

Fri, 04 May 2018 06:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni blames poor bowling and fielding for loss against kkr
एमएस धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स को गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 6 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसकी वजह से वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। एमएस धोनी ने 25 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली। हालांकि, गेंदबाजों और फील्डर्स के लचर प्रदर्शन के कारण चेन्नई को हार झेलनी पड़ी। केकेआर ने सिर्फ 17.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

ms dhoni blames poor bowling and fielding for loss against kkr
रविंद्र जडेजा

चेन्नई का गेंदबाजी आक्रमण अच्छी नहीं रहा, लेकिन टीम को सबसे ज्यादा परेशानी खराब फील्डिंग से हुई। रविंद्र जडेजा ने लगातार दो गेंदों में सुनील नरेन के दो आसान कैच टपकाए। एमएस धोनी ने इस दौरान कोई इमोशन नहीं दिखाए, क्योंकि वह अपनी टीम के साथियों को खरी खोटी सुनाकर उनका विश्वास कम नहीं करना चाहते थे।

ms dhoni blames poor bowling and fielding for loss against kkr
एमएस धोनी - फोटो : ipl

हालांकि, मैच के बाद धोनी ने खुलकर अपनी टीम के फील्डर्स को कोसा। उन्होंने कहा, 'हमने जिस तरह की टीम चुनी थी, उसमें पता था कि फील्डिंग अच्छी होगी। मगर सबसे ज्यादा निराशा इस बात की हुई कि टीम के साथी इस बात को लेकर जागरूक नहीं दिखे। आपकी गति भले ही ज्यादा न हो, लेकिन आपको मैदान पर चौकन्ना रहने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni blames poor bowling and fielding for loss against kkr
ms dhoni

धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी का उदाहरण देते हुए अपनी बात समझाई। उन्होंने कहा, 'इसका शानदार उदाहरण हसी हैं। जब वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे थे तब टीम के सबसे तेज खिलाड़ियों में से एक नहीं थे। मगर वह बहुत अच्छे से स्टार्ट लेते थे, जिससे उन्हें एक सेकंड अधिक मिल जाता था। इस तरह की प्रतिबद्धता की जरूरत मैदान पर होती है।'

विज्ञापन
ms dhoni blames poor bowling and fielding for loss against kkr
ms dhoni

इसके साथ ही धोनी अपनी टीम के गेंदबाजों से भी खुश नहीं नजर आए। 'कैप्टन कूल' ने कहा, 'मेरे ख्याल से गेंदबाजों को मिश्रण करने की जरूरत थी और आपको बल्लेबाज के मजबूत पक्ष के बारे में पता होना चाहिए ताकि उसके मुताबिक गेंदबाजी कर सकें। आप एक गेंदबाज को बहुत कुछ बोल सकते हैं, लेकिन जब वह मैदान पर गेंदबाजी करते हैं तो वह अपने आप के होते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed