सब्सक्राइब करें

फिर चलेगा 'माही मैजिक', टीम इंडिया में एमएस धोनी की दोबारा वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 25 Dec 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni get chance in indian cricket team squad against australia and new zealand
MS Dhoni

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे और टी-20 के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। स्क्वाड में दोनों ही जगह टीम की कमान कप्तान कोहली को सौंपी गई है। खास बात यह कि ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में एमएस धोनी को भी मौका दिया गया है।


 

Trending Videos
ms dhoni get chance in indian cricket team squad against australia and new zealand
धोनी

बता दें कि धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें वन-डे में आखिरी बार ब्लू जर्सी में नजर आए थे। जैसा कि पहले भी कहा जा रहा था कि ऋषभ पंत की जगह एमएस धोनी का स्थान पक्का होगा। वन-डे टीम में पंत को शामिल नहीं किया गया है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni get chance in indian cricket team squad against australia and new zealand
धोनी और कोहली - फोटो : File

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज का एलान होने के बाद विश्व कप टीम को लेकर भी अटकलों का बाजार काफी गर्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विश्व कप में मौका मिलना तय है।

ms dhoni get chance in indian cricket team squad against australia and new zealand
केएल राहुल - फोटो : getty

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के चयन में भी संदेह था। अक्टूबर के बाद से ही मैदान से दूर रहे धोनी के पिछले सात इंटरनेशनल मैच कोई खास नहीं रहे। इसमें उनका स्कोर क्रमश: 23, 7, 20, 36, 8, 33 और 0 रन रहा। हालांकि इसके बावजूद दोनों ही फॉर्मेट में केएल राहुल को जगह मिली है।

विज्ञापन
ms dhoni get chance in indian cricket team squad against australia and new zealand
team india
बता दें कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन-डे मुकाबले भी खेलने हैं। फिर न्यूजीलैंड दौरे पर पांच वन-डे मैच खेलने हैं। इसके बाद तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed