सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी ने खेला ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी मैच! सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला Video

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 20 Jan 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni gets Amazing reception from MCG during 3rd ODI
ms dhoni

एमएस धोनी (87*) की मेलबर्न में उम्दा पारी की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वन-डे में हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वन-डे मैचों की यह द्विपक्षीय सीरीज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के लिए काफी शानदार रही।

Trending Videos
MS Dhoni gets Amazing reception from MCG during 3rd ODI
ms dhoni

ऐसा कोई नहीं है जिसने पूर्व कप्तान धोनी की बल्लेबाजी और उनके अनुभव का न सराहा हो। भारतीय फैंस के अलावा स्टेडियम में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने भी धोनी की दिलेरी को सलाम ठोका। यह नजारा उस वक्त कैमरे में कैद हो गया, जब तीसरे वन-डे में धोनी बल्लेबाज के लिए मैदान पर उतर रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni gets Amazing reception from MCG during 3rd ODI
एमएस धोनी

पवेलियन में बैठे धोनी ने जैसे ही क्रीज पर उतरने के लिए ग्लव्स और बल्ला उठाया, मानो स्टेडियम में बैठा एक-एक शख्स उनके स्वागत के लिए पहले से ही तैयार था। धोनी अपने पास से गुजरते देखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की भीड़ जुट गई। हर कोई तालियों से उनका स्वागत कर रहा था।

MS Dhoni gets Amazing reception from MCG during 3rd ODI
ms dhoni

कई फैंस तो इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद करने लगे थे। पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी पुरकारने लगा था। तालियों की गड़गड़ाहट क्रिकेट में धोनी के योगदान और उनके ऊंचे कद को बयां कर रही थी। शायद धोनी का यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा है। इस वजह से भी फैंस ने उन्हें एक सम्मानजनक विदाई दी। इस हालांकि इस सीरीज से पहले धोनी के आलोचकों ने उन पर छींटाकशी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
 

विज्ञापन
MS Dhoni gets Amazing reception from MCG during 3rd ODI
एमएस धोनी और ऋषभ पंत

धोनी के वन-डे सीरीज में खेलने पर हर किसी को ऐतराज था। हर कोई कह रहा था कि जब धोनी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें मौका क्यों दिया जा रहा है, जबकि ऋषभ पंत अच्छी फॉर्म में हैं। लेकिन धोनी ने आलोचकों को अपने बल्ले से अच्छा जवाब दिया। धोनी ने सीरीज के तीनों मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें वह दो बार नाबाद भी रहे।

देखें वीडियो:




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed