आज बाजार में कोई भी चीज लेने निकलो तो हजारों विकल्प हमारे सामने होते हैं ऐसा ही कुछ समस्या वाहन लेने की सोचते समय भी होती है। अब आप अपने घर एक ब्रांड न्यू स्कूटर लाने की सोच रहे हैं। वैसे तो मार्केट में इतने सारे विकल्प मौजूद हैं कि आप चकरा जाएंगे। आखिर कौन सा स्कूटर लें।
Honda Activa या Tvs Jupiter कौन-सी स्कूटी है परफॉर्मेंस, कीमत और माइलेज में बेहतर
इंजन क्ष्मता
Honda Activa 5G में 109.19 सीसी का एचईटी इंजन दिया गया है, जो 7,500 आरपीएम पर 7.96 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 9एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर में V-Matic ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं TVS Jupiter Grande में 109.7 सीसी सीवीटीआई इंजन दिया गया है, जो 7,500 rpm पर 7.88 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 8एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन मिलता है।
Honda Activa 5G के फ्रंट और रियर दोनों में ही 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक मिलता है जो सीबीएस पर काम करता है। वहीं TVS Jupiter Grande के फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है, जो एसबीएस के साथ काम करता है। इसके अलावा इसमें 220 मिलीमीटर का फ्रंट डिस्क ब्रेक का विकल्प भी मौजूद है।
ये भी पढ़ें वीडियो:तेज रफ्तार बाइक और Doggy का स्टाइल आपको भी बना देगा दीवाना
अंडर-सीट क्षमता
जहां Honda Activa 5G में सीट के नीचे आपको 18 लीटर का स्पेस दिया गया है वहीं TVS Jupiter Grande में सीट के नीचे आपको 17 लीटर का स्पेस मिलता है। इसके साथ ही दोनों स्कूटर में मोबाइल फोन के चार्जिंग पोर्ट का विकल्प भी मिलता है।
भी पढ़ें: भारत में Flying Car का सपना होगा साकार, 2021 में होगी लॉन्च
फ्यूल टैंक कैपिसिटी और माइलेज
Honda Activa 5G में 5.3 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है तो TVS Jupiter Grande में 5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। दोनों के माइलेज में काई खास अंतर देखने को नहीं मिलता है जहां जुपिटर ग्रैंड 62kmpl का माइलेज देती है वहीं एक्टिवा 5G 60kmpl का माइलेज आसानी से देती है।