{"_id":"5c43f3b1bdec2259c0068e7d","slug":"hardik-pandya-and-kl-rahul-will-feature-in-upcoming-ipl-franchise-wants-bcci-to-decide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 IPL में पांड्या-राहुल खेलेंगे या नहीं? बीसीसीआई को जल्द लेना है इस बारे में फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2019 IPL में पांड्या-राहुल खेलेंगे या नहीं? बीसीसीआई को जल्द लेना है इस बारे में फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
hardik pandya and kl rahul
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शीर्षक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल को हाल ही में कॉफी विद करण शो में आपत्तिजनक बयान देने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन बयानों और आलोचनाओं के चलते दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से निलंबित करके भारत भेज दिया गया।
Trending Videos
2 of 6
hardik pandya, kl rahul
इन दोनों खिलाड़ियों को न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज से निलंबित किया गया बल्कि न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर किया गया है, जहां टीम इंडिया को पांच मैचों की वन-डे सीरीज और तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
pandya kl rahul
2019 आईपीएल भी 23 मार्च से होना है। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। पांड्या आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हैं जबकि राहुल पंजाब का हिस्सा हैं। इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि वह दोनों खिलाड़ियों के शो में दिए बयानों से सहमत नहीं हैं।
4 of 6
pandya kl rahul
उन्होंने साथ ही कहा कि फ्रेंचाइजी दोनों खिलाड़ियों को बाहर करने की स्थिति में नहीं हैं। फ्रेंचाइजी भी चाहती हैं कि बीसीसीआई दोनों खिलाड़ियों पर फरवरी के तीसरे सप्ताह से पहले कोई फैसला ले, ताकि वह आईपीएल से पहले ट्रेनिंग की शुरुआत कर सके।
विज्ञापन
5 of 6
kl rahul hardik pandya
वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा, 'राहुल-पांड्या ने जो बयान दिया, हम उसका समर्थन नहीं करते। हमारा प्रबंधन स्पष्ट है कि खिलाड़ी को हमारी जर्सी पहनने से पहले अपना बर्ताव सुधारना होता है। आप उनके बर्ताव में बड़ा फर्क देखेंगे। इस मामले में हमारे प्रबंधन ने गहराई से विचार किया है। इस पूरे एपिसोड से जहां टीम मालिक नाराज हैं, वही प्रबंधन का मानना है कि वह भावनात्मक फैसला नहीं लेना चाहते।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।