बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Rishabh Pant Defends Opening Move, Blames Extra runs as LSG Fall to DC

IPL 2026: ओपनिंग करने क्यों उतरे ऋषभ पंत, क्या आगे भी जारी रहेगी रणनीति? लखनऊ के कप्तान ने हार की वजह भी बताई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 02 Apr 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार में एलएसजी की खराब बल्लेबाजी और अतिरिक्त रन देना निर्णायक साबित हुआ। ऋषभ पंत की ओपनिंग रणनीति सफल नहीं रही, लेकिन उन्होंने इसे टीम प्लान का हिस्सा बताया। अब देखना होगा कि अगले मैचों में यह प्रयोग जारी रहता है या टीम अपनी रणनीति बदलती है।

IPL 2026: Rishabh Pant Defends Opening Move, Blames Extra runs as LSG Fall to DC
ऋषभ पंत - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ओपनिंग करने उतरना चर्चा का बड़ा विषय बन गया। आमतौर पर मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले पंत ने इस फैसले को मैच के बाद साफ तौर पर रणनीति का हिस्सा बताया। पंत ने कहा, 'यह फैसला अचानक नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। हम चाहते थे कि निकोलस पूरन मिडिल ओवर्स में आक्रामक भूमिका निभाएं।'
Trending Videos

लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की रणनीति
पंत ने अपनी रणनीति को विस्तार से समझाते हुए बताया कि टीम लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के जरिए विपक्षी टीम की गेंदबाजी योजना को बिगाड़ना चाहती थी, खासकर अक्षर पटेल जैसे लेफ्ट-आर्म स्पिनर के प्रभाव को कम करना लक्ष्य था। उन्होंने कहा, 'हम लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाए रखना चाहते थे, ताकि विपक्ष अपने स्पिनर को आसानी से इस्तेमाल न कर सके। लेकिन मैं गलत समय पर आउट हो गया, जिससे योजना पूरी तरह लागू नहीं हो पाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026: Rishabh Pant Defends Opening Move, Blames Extra runs as LSG Fall to DC
ऋषभ पंत - फोटो : IANS/IPL/BCCI
बल्लेबाजी फ्लॉप, 141 पर सिमटी लखनऊ की टीम
लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान पर सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। कप्तान पंत खुद भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और नौ गेंदों में सात रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटकों के बावजूद 17.1 ओवर में छह विकेट से जीत दर्ज कर ली।

'अतिरिक्त रन बने हार की बड़ी वजह'
मैच के बाद पंत ने हार के लिए अतिरिक्त रनों को बड़ा कारण बताया। लखनऊ ने कुल 20 अतिरिक्त रन दिए, जिसमें 16 वाइड शामिल थे। पंत ने कहा, 'जब आप 140 रन बनाते हैं, तो आपको ज्यादा कोशिश करनी पड़ती है। अगर सामने वाली टीम सामान्य क्रिकेट खेलती है, तो वो जीत जाती है।' उन्होंने आगे कहा, 'पावरप्ले में कुछ और विकेट मिल जाते, तो हम दबाव बना सकते थे।'

IPL 2026: Rishabh Pant Defends Opening Move, Blames Extra runs as LSG Fall to DC
लखनऊ की टीम - फोटो : IANS
गेंदबाजों को मिली मदद, बल्लेबाज नहीं उठा पाए फायदा
पंत ने माना कि पिच से शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, लेकिन टीम बल्लेबाजी में इसका फायदा नहीं उठा सकी। उन्होंने कहा, 'नई गेंद से मदद मिल रही थी, लेकिन हम बड़ी साझेदारी नहीं बना पाए। जब रन कम होते हैं, तो आपको कुछ अलग फैसले लेने पड़ते हैं।'

आगे भी ओपनिंग कर सकते हैं पंत
पंत ने संकेत दिए कि आने वाले मैचों में भी वह टॉप ऑर्डर में खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, पहले मैच में यह प्रयोग टीम के लिए सफल नहीं रहा। लखनऊ को अब अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है, जहां टीम वापसी की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed