{"_id":"5e8bc56e8ebc3e76cb3d1b88","slug":"ms-dhoni-owns-lasith-malinga-in-ipl-clashes-says-scott-styris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कीवी दिग्गज ने धोनी को बताया बेस्ट, कहा- IPL में मलिंगा पर पड़ते हैं भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कीवी दिग्गज ने धोनी को बताया बेस्ट, कहा- IPL में मलिंगा पर पड़ते हैं भारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
धोनी-मलिंगा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल प्रतिद्वंद्विता में खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर एमएस धोनी और आखिरी ओवरों के श्रेष्ठ गेंदबाज लसिथ मलिंगा के बीच मुकाबले में माही भारी पड़ते हैं। चेन्नई ने दस सत्र में भाग लिया है जिसमें से आठ बार फाइनल में जबकि मुंबई 12 में से पांच बार खिताबी मुकाबले में पहुंची और चार बार चैंपियन बनी।
2 of 4
धोनी-सीएसके
- फोटो : PTI
स्टायरिश ने कहा, ‘यह निरंतरता से जुड़ा है। चेन्नई का प्रदर्शन नॉकआउट मैचों में शानदार रहा है। आईपीएल से उम्मीद होती है कि वह भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करें। इस मामले में चेन्नई ने सबसे ज्यादा नवोदित खिलाड़ियों को तैयार किया है। आखिरी ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ यह मैच के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के बारे में है। धोनी और मलिंगा के मुकाबले में चेन्नई के कप्तान भारी पड़े हैं।’
3 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : पीटीआई
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर का मानना है कि चेन्नई की टीम सबसे निरंतर रही है। हालांकि बाद के वर्षों में मुंबई उन पर भारी पड़ी है। उन्होंने कहा, ‘जब हम जीत प्रतिशत देखते हैं जो टीमों की सफलता को मापने का अच्छा तरीका है तो यह रिकॉर्ड चेन्नई के पक्ष में है। बाद के वर्षों में हालांकि मुंबई ने शानदार वापसी की और ज्यादा मुकाबलों में जीत दर्ज की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुंबई बनाम चेन्नई
- फोटो : Social media
मुंबई ने चार बार जबकि चेन्नई ने तीन बार खिताब जीता है। जब मुंबई की टीम फाइनल में पहुंचती है तो उनके जीतने का अधिक मौका रहता है। अगर आप पूरे आईपीएल को देखेंगे तो चेन्नई को सबसे सफल टीम कहा जा सकता है लेकिन अब मुंबई का रिकॉर्ड बेहतर हो रहा है।’ मुंबई की टीम हालांकि दो सत्र अधिक खेली है, (चेन्नई को दो सत्र के लिए बैन किया गया था)।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।