फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच कैसा है देश के शहरों का हाल, देखिए तस्वीरें...

Mon, 06 Apr 2020 11:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 06 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Condition of cities in India during Lockdown
लॉकडाउन का असर - फोटो : पीटीआई

देश में लॉकडाउन का दौर जारी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए 21 दिन के इस लॉकडाउन ने पूरे देश की रफ्तार पर जैसे ब्रेक लगा दिया है। जिन कारखानों में मजदूरों-कर्मचारियों की हमेशा चहल-पहल बनी रहती थी वहां सन्नाटा पसरा है, जो सड़कों पर हमेशा लोगों की आवाजाही लगी रहती थी, वहां अब केवल जानवर घूम रहे हैं, जो बाजार दूकानदारों और ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहते थे, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। 



देश के लगभग हर शहर का यही हाल है। सभी प्रमुख स्थान, पर्यटन स्थल, शॉपिंग मॉल सब सूनसान हैं। क्या मंदिर, क्या समुद्र का किनारा... सब जगह एक सा ही माहौल है। सड़कों पर न बसें चल रही हैं न पटरियों पर ट्रेन। इस देशव्यापी लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। आगे की रणनीति सरकार अंतिम वक्त में तय करेगी। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं देशभर से तस्वीरें जो बयां कर रही हैं लॉकडाउन की स्थिति...

Coronavirus : Condition of cities in India during Lockdown
दिल्ली में लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

यह तस्वीर है नई दिल्ली की खान-ए-खाना मस्जिद के पास की एक सड़क की। नमाजियों और पर्यटकों की भीड़ से हमेशा गुलजार रहने वाली यह सड़क आजकल सूनसान रहती है।

Coronavirus : Condition of cities in India during Lockdown
पुरी में लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

ये नजारा है पुरी के एक समुद्र बीच का। लॉकडाउन के चलते लोगों का यहां आना-जाना एकदम बंद हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus : Condition of cities in India during Lockdown
दिल्ली में लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

लॉकडाउन से पहले तक नई दिल्ली के कनॉट प्लेस को इस तरह देखने की कल्पना करना भी मुश्किल था। लेकिन आजकल यहां भी सन्नाटा पसरा रहता है।

विज्ञापन
Coronavirus : Condition of cities in India during Lockdown
मुंबई में लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

यह तस्वीर है मुंबई के डॉ. बलिगा नगर की जो धारावी में स्थित है। यहां कोरोना वायरस के तीन मामले मिलने के बाद इसे कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed