फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी ने बताया, 2011 वर्ल्ड कप में कौन सा था उनका सबसे पसंदीदा पल

Sun, 19 Nov 2017 03:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 19 Nov 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni reveals the favorite moment of 2011 world cup
एमएस धोनी - फोटो : twitter

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर एमएस धोनी ने विजयी छक्का जमाया था, वो दृश्य आज भी फैंस के दिलों में ताजा हैं। 2 अप्रैल 2011 को टीम इंडिया ने 28 साल का सूखा खत्म करके वर्ल्ड कप जीता था। तब कप्तान धोनी ने अपनी जिंदगी की सबसे खास पारी खेली और टीम को चैंपियन बनाया। धोनी के अलावा गौतम गंभीर, विराट कोहली और युवराज सिंह ने भी बेहतरीन पारियां खेली थी।

ms dhoni reveals the favorite moment of 2011 world cup
एमएस धोनी - फोटो : twitter

2 अप्रैल 2011 को ऐसे कई दृश्य देखने को मिले जो कभी भुलाए नहीं जा सकते, लेकिन जब टीम इंडिया को जीत के लिए चार ओवर में 28 रन की दरकार थी तब का एक दृश्य एमएस धोनी का सबसे पसंदीदा पल है। 46वें ओवर की समाप्ति के बाद ब्रेक के दौरान श्रीलंकाई टीम अपनी रणनीति बनाने में व्यस्त थी। तभी मैदान पर एआर रहमान का देशभक्ति गीत 'वंदे मातरम' बजने लगा और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने एकसुर में इस गीत को गुनगुनाया।

ms dhoni reveals the favorite moment of 2011 world cup
एमएस धोनी - फोटो : twitter

इस गीत को गुनगुनाते हुए देशवासियों के रोंगटे खड़े हो रहे थे। एमएस धोनी के हवाले से द प्रिंट ने कहा, 'फैंस इतनी तेज आवाज में वंदे मातरम गा रहे थे कि भावनाएं अपने उफान पर थी। यह मेरे करियर के सबसे पसंदीदा पलों में से एक हैं। हमारे कुछ और पल भी अच्छे रहे हैं, लेकिन 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल घरेलू दर्शकों के बीच जीतना बहुत ही शानदार था, और मेरे ख्याल से यह पूरी प्रक्रिया बेहतरीन थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni reveals the favorite moment of 2011 world cup
सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'उस समय पर पूरा क्राउड वंदे मातरम और अन्य गीत जो भी बज रहे थे, एक सुर में गुनगुना रहे थे, तब हमें लगा कि जरूर जीत जाएंगे। वो पूरा वातावरण फिर कभी क्रिएट नहीं किया जा सकता। उम्मीद करता हूं कि किसी दिन दोबारा इसका साक्षी बनूं।'

विज्ञापन
ms dhoni reveals the favorite moment of 2011 world cup
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : twitter

नुवान कुलसेकरा की गेंद पर धोनी का वो छक्का कोई नहीं भूलता। धोनी ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी वो शॉट खेलने की योजना नहीं बनाई थी और वो अचानक ही हुआ था। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें यह महसूस करने में कुछ समय लगा कि मैच खत्म हो गया और उनके बचपन का सपना पूरा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed