{"_id":"5a61dd0d4f1c1b93268b53d7","slug":"ms-dhoni-said-take-the-positives-from-south-africa-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: सीरीज हारने के बाद आलोचकों को पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: सीरीज हारने के बाद आलोचकों को पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दिया करारा जवाब
Fri, 19 Jan 2018 05:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jan 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर आई टीम इंडिया को पूर्व कप्तान एमएस धोनी का साथ मिला है। धोनी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से कुछ सकारात्मक पहलू लेने की जरूरत है- जैसे गेंदबाजों का प्रदर्शन।
2 of 5
टीम इंडिया
विराट कोहली के नेतृत्व वाली विश्व की नंबर-1 टेस्ट टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है। टीम इंडिया को केपटाउन और सेंचुरियन में क्रमशः 72 व 135 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा। सीरीज का तीसरा व अंतिम टेस्ट जोहानसबर्ग में 24 जनवरी से खेला जाएगा।
3 of 5
एमएस धोनी
धोनी ने कहा, 'मैं कहूंगा कि सकारात्मक पहलू लीजिए। आपको एक टेस्ट जीतने के लिए 20 विकेट निकालने की जरुरत होती है और हमारी टीम ने ऐसा करके दिखाया है। अगर आप 20 विकेट नहीं निकाल सकते तो अगली चीज क्या होती है? आप टेस्ट ड्रॉ कराने की कोशिश करते हैं। आप कम रन देकर और ज्यादा रन बनाकर कैसे कोई टेस्ट जीत सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
धोनी ने कहा कि भारतीय गेंदबाज 20 विकेट निकाल रहे हैं, जो टीम की जीत के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'अगर आप देश के बाहर खेलते समय 20 विकेट नहीं ले सकते तो टेस्ट जीतना बहुत मुश्किल है। मगर बड़ी सकारात्मक बात यह है कि हमारे गेंदबाज 20 विकेट निकाल रहे हैं। इसका मतलब हम टेस्ट जीतने की स्थिति में हैं। एक बार आप रन बनाना शुरू करेंगे तो जीत जाएंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी
धोनी ने इसके अलावा आगामी आईपीएल नीलामी में रविचंद्रन अश्विन को खरीदने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हम नीलामी में अश्विन को खरीदने के लिए एड़ी-चोटी का दांव लगाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।