फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs GT: रोहित शर्मा आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने, कोहली के इस विशेष क्लब में शामिल हुए

Fri, 30 May 2025 09:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 30 May 2025 09:42 PM IST
सार

रोहित आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित कोहली के बाद आईपीएल में सात हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कीर्तिमान सिर्फ कोहली ने ही हासिल किया है। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित के आईपीएल में अब 271 मैचों में 7038 रन हो गए हैं।

विज्ञापन
Mumbai Indians great Rohit Sharma breaks multiple records second batter to complete 7000 runs in IPL MI vs GT
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रोहित ने आईपीएल में 7000 रन पूरे कर लिए हैं और वह विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित ने गुजरात के खिलाफ 50 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। रोहित की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए।
Mumbai Indians great Rohit Sharma breaks multiple records second batter to complete 7000 runs in IPL MI vs GT
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
कोहली की सूची में शामिल 
रोहित आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित कोहली के बाद आईपीएल में सात हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कीर्तिमान सिर्फ कोहली ने ही हासिल किया है। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित के आईपीएल में अब 271 मैचों में 7038 रन हो गए हैं। रोहित ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन बाद में वह मुंबई का प्रतिनिधित्व करने लगे और तभी से इस फ्रेंचाइजी से जुड़ हुए हैं। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। हालांकि, अब वह सिर्फ पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं। 
Mumbai Indians great Rohit Sharma breaks multiple records second batter to complete 7000 runs in IPL MI vs GT
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
आईपीएल में पूरे किए 300 छक्के
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम 300 छक्के दर्ज हो गए हैं। वहीं, विराट कोहली 291 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि धोनी (264) और आंद्रे रसेल (223) क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। रोहित ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में दो छक्के लगाते ही आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लिए। इस मैच में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं। उन्होंने 357 छक्के ठोके हैं। अगर सक्रिय खिलाड़ियों की बात न करें तो रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Indians great Rohit Sharma breaks multiple records second batter to complete 7000 runs in IPL MI vs GT
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
प्लेऑफ में मुंबई के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
रोहित इसके साथ ही आईपीएल प्लेऑफ मुकाबले में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 71 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने इससे पहले 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेऑफ मैच में 68 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed