{"_id":"5ffeb2f4a04af65c0a1ec3b3","slug":"nathan-lyon-feels-mohammed-siraj-has-set-the-perfect-example-against-racism-comment-during-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद सिराज ने जीता ऑस्ट्रेलियाई टीम का दिल, नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ दिखाई थी हिम्मत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद सिराज ने जीता ऑस्ट्रेलियाई टीम का दिल, नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ दिखाई थी हिम्मत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष आफ स्पिनर नाथन लियोन ने बुधवार को कहा कि दर्शकों के खराब बर्ताव की निंदा करके भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने नए मानदंड कायम किए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट का खेल सभी के लिए है और इसमें किसी तरह के नस्लवाद की जगह नहीं है।
2 of 4
- फोटो : Social media
सिडनी क्रिकेट मैदान पर सिराज और जसप्रीत बुमराह को चौथे और पांचवें दिन दर्शकों की नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, इसके बाद भारतीय टीम ने आईसीसी के पास शिकायत दर्ज कराई। लियोन ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'खेल में किसी तरह की नस्लीय छींटाकशी की गुंजाइश नहीं है। लोगों को लगता है कि वे मजाक कर रहे हैं, लेकिन इससे लोगों पर अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। क्रिकेट का खेल सभी के लिए है और इसमें नस्लवाद की कोई जगह नहीं है।'
3 of 4
सिराज
- फोटो : self
उन्होंने कहा, 'यदि आपको लगता है कि मैच अधिकारियों से शिकायत करने की जरूरत है तो करनी चाहिए। आजकल मैदान पर इतने सुरक्षाकर्मी होते हैं कि नस्लीय टिप्पणी करने वालेां को तुरंत निकाल बाहर किया जा सकता है, इससे मैच अधिकारियों से शिकायत का चलन भी बनेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोहम्मद सिराज के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार
- फोटो : social media
सिराज को स्क्वेयर लेग सीमा पर दर्शकों ने 'मंकी' और 'ब्राउन डॉग' कहा। सुरक्षाकर्मियों ने इन दर्शकों को मैदान से बाहर कर दिया। लियोन ने कहा, 'इससे घटना की शिकायत का चलन कायम होगा। यह खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह शिकायत करना चाहता है या नहीं। मैं उम्मीद करता हूं कि आइंदा लोग इससे उबरकर सिर्फ क्रिकेट देखने आएंगे और खिलाड़ियों को नस्लीय दुव्यर्वहार की चिंता नहीं करनी होगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।