{"_id":"68fe1f92041d98f2ca081904","slug":"nz-w-vs-eng-w-captain-sophie-devine-was-heartbroken-by-new-zealands-defeat-know-details-2025-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZ W vs ENG W: न्यूजीलैंड की हार से टूटा कप्तान डिवाइन का दिल, बोलीं- जीत के साथ कहना चाहती थी खेल को अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ W vs ENG W: न्यूजीलैंड की हार से टूटा कप्तान डिवाइन का दिल, बोलीं- जीत के साथ कहना चाहती थी खेल को अलविदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:48 PM IST
सार
न्यूजीलैंड की कप्तान डिवाइन ने अपने अंतिम वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के अनुरूप नहीं रही। पूरी टीम 38.2 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने सिर्फ दो विकेट खोकर 172 रन बना लिए और 124 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन अपने शानदार करियर का अंत जीत के साथ नहीं कर पाने से निराश हैं। इंग्लैंड ने रविवार को महिला विश्व कप के मुकाबले में स्पिनरों के कमाल और एमी जोन्स की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर डिवाइन की विदाई को यादगार नहीं बनने दिया।
Trending Videos
2 of 4
सोफी डिवाइन
- फोटो : ICC
124 गेंदों के शेष रहते इंग्लैंड की आसान जीत
न्यूजीलैंड की कप्तान डिवाइन ने अपने अंतिम वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के अनुरूप नहीं रही। पूरी टीम 38.2 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने सिर्फ दो विकेट खोकर 172 रन बना लिए और 124 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया। एमी जोन्स ने 92 गेंदों पर नाबाद 86 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने टैमी ब्यूमोंट (40) के साथ पहले विकेट के लिए 75 रन और हीथर नाइट (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। डिवाइन ने अपने करियर का अंतिम विकेट नाइट को आउट कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सोफी डिवाइन
- फोटो : ICC
'जीत के साथ अलविदा कहना चाहती थी'
मैच के बाद डिवाइन ने कहा कि वे अपने करियर का समापन जीत के साथ करना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा, 'निराशाजनक है। मैं जीत के साथ जाना चाहती थी, लेकिन आज का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा। इंग्लैंड को श्रेय जाता है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से लागू किया।'
36 वर्षीय डिवाइन ने बताया कि पहले ही संन्यास की घोषणा करने से उन्हें अपने विदाई मैच में भावनाओं पर नियंत्रण रखने में मदद मिली। उन्होंने कहा, 'मैंने जितना सोचा था, उतना नहीं रोई। घोषणा पहले करने का सबसे अच्छा पहलू यही था कि मैं अपनी भावनाओं को समझ पाई। यह आज के दिन का आनंद लेने और 19 साल पहले की शुरुआत को याद करने का मौका था।'
4 of 4
सोफी डिवाइन
- फोटो : ICC
युवा खिलाड़ियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश
डिवाइन ने कहा कि अपनी साथी और करीबी दोस्त सूजी बेट्स के साथ आखिरी बार मैदान साझा करना उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने आगे कहा, 'सूजी के दूसरे छोर पर गेंदबाजी करते हुए मैच खत्म करना बहुत खास था।' टीम के भविष्य को लेकर डिवाइन ने कहा कि वह युवा प्रतिभाओं के उभरने को लेकर उत्साहित हैं। डिवाइन ने कहा, 'बस आत्मविश्वास और खुद पर भरोसा रखें। टी20 विश्व कप जीत के बाद हमने इस पर बात की थी कि जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते हैं, तो दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं। आने वाली प्रतिभाओं से मुझे बहुत उम्मीदें हैं।'
न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि वह इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी कप्तान को जीत के साथ विदाई देगी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट का समापन चार अंकों के साथ छठे स्थान पर किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।