फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां परखने के लिए बचा एक मैच, बल्लेबाजी संयोजन पर अब भी बरकरार संशय

Tue, 11 Feb 2025 08:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Feb 2025 08:27 AM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को परखने के लिए भारतीय टीम के पास इंग्लैंड के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाला सिर्फ एक मैच शेष है। केएल राहुल का नंबर छह पर उतरना और ऋषभ पंत का अब तक नहीं आजमाया जाना समीकरणों को उलझा रहा है।

विज्ञापन
One match left to test preparations for Champions Trophy doubt still remains on batting combination analysis
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कप्तान रोहित शर्मा के शतक ने भारतीय टीम प्रबंधन को बड़ी राहत प्रदान की है। बावजूद इसके भारतीय टीम के बल्लेबाजी संयोजन को लेकर उलझनें बरकरार हैं। यह स्थिति तब है जब, चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को परखने के लिए भारतीय टीम के पास इंग्लैंड के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाला सिर्फ एक मैच शेष है। केएल राहुल का नंबर छह पर उतरना और ऋषभ पंत का अब तक नहीं आजमाया जाना समीकरणों को उलझा रहा है। 


राहुल को दोनों मैचों में अक्षर पटेल के बाद बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया है। वह नंबर छह के क्रम पर न्याय नहीं कर पाए हैं। यह वह स्थान है, जहां पंत अपने एक्स फैक्टर चलते उनसे कहीं उपयोगी साबित हो सकते थे। वहीं, विराट कोहली की वनडे में छह माह बाद वापसी अच्छी नहीं रही। वह दूसरे वनडे में सिर्फ पांच रन बना पाए। उन्हें टीम में यशस्वी जायसवाल की जगह शामिल किया गया था। दूसरी ओर गेंदबाजी में भी अर्शदीप सिंह को अब तक नहीं आजमाया गया है।
One match left to test preparations for Champions Trophy doubt still remains on batting combination analysis
अक्षर पटेल - फोटो : BCCI
राहुल के अक्षर के बाद आने पर उठे सवाल
कटक में दूसरे वनडे मुकाबले में कमेंट्री के दौरान रवि शास्त्री भी राहुल जैसे शीर्ष क्रम के विशेषज्ञ बल्लेबाज को छठे नंबर पर उतारने पर अपनी भावनाओं को जाहिर करने से खुद को नहीं रोक पाए थे। शुरुआती दो मैच में अक्षर को पांचवें नंबर पर उतारा गया। अगर प्रबंधन राहुल से ऊपर अक्षर को भेजने के लिए बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजी संयोजन के फॉर्मूले पर अड़ा है तो पंत जैसे विस्फोटक खिलाड़ी का क्या होगा। हालांकि अक्षर ने शुरुआती दो मैच में 52 और नाबाद 41 रन बनाए लेकिन वह ऐसे समय पर बल्लेबाजी करने उतरे जब भारत जीत की ओर बढ़ रहा था। शास्त्री ने कमेंट्री के दौरान कहा था, भारत अगले मैच और चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के संयोजन के बारे में सोच रहा होगा और ऋषभ पंत बेंच पर बैठे हैं। इसके लिए कुछ सवालों के जवाब देने होंगे। 
One match left to test preparations for Champions Trophy doubt still remains on batting combination analysis
ऋषभ पंत-केएल राहुल - फोटो : BCCI
पंत ने 31 वनडे में 33 से कुछ अधिक की औसत से 871 रन बनाए हैं, जो काफी अच्छे आंकड़े नहीं हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट के मापदंड बदल गए हैं। खिलाड़ी का खेल के किसी चरण में किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है, यह भी देखना होगा। राहुल को ऐसे खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है जो वनडे में 30वें या 35वें ओवर के बाद बल्लेबाजी आएंगे तो इसकी पूरी संभावना है कि पंत उनसे ज्यादा प्रभाव डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
One match left to test preparations for Champions Trophy doubt still remains on batting combination analysis
केएल राहुल - फोटो : PTI
नंबर छह राहुल की खेल शैली के अनुकूल नहीं
भारतीय गेंदबाजों ने दोनों वनडे में इंग्लैंड को कोई मौका नहीं दिया है, लेकिन 2023 के वनडे विश्व कप में पांचवें नंबर पर 500 से अधिक रन बनाने वाले राहुल ऐसी स्थिति में बल्लेबाजी के लिए आ रहे हैं जो उनकी खेल शैली के अनुकूल नहीं है। गंभीर की रणनीतियों को करीब से देख चुके एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी का कहना है कि गौतम हमेशा टीम की जरूरतों को देखते हैं और उन्हें राहुल नंबर छह पर उपयुक्त लगते हैं, क्योंकि इससे उन्हें बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन को बरकरार रखने में मदद मिलती है। अक्षर ने पांचवें नंबर पर रन बनाए हैं और इससे पंत मुश्किल स्थिति में आ गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed