{"_id":"585519604f1c1b896064c046","slug":"one-women-show-8-players-scored-duck-and-one-scored-160","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 बल्लेबाज डक पर हुए आउट, फिर भी जीत लिया मैच!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
8 बल्लेबाज डक पर हुए आउट, फिर भी जीत लिया मैच!
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
cricket shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट बड़ी अनिश्चित्ताओं का खेल है यह बात एक बार फिर साबित हो गई। दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 महिला क्रिकेट के एक मैच के दौरान एक ऐसा घटना हुई जिसके बारे में जानकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
आठ बल्लेबाज डक पर हुए आउट, फिर भी जीत लिया मैच!
cricket logo
यदि आपसे ऐसा कहा जाए कि किसी टीम का एक ही खिलाड़ी सारे रन बनाए और बाकी खिलाड़ी खाता भी न खोल पाएं तो शायद आपको यकीन न हो। लेकिन ऐसा वाकया दक्षिण अफ्रीका में हुआ जिसमें टीम की एक खिलाड़ी ने शतक बनाया जबकि आठ खिलाड़ी खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए। एक खिलाड़ी शून्य पर नॉटआउट रहा जबकि 10वें खिलाड़ी को बल्लेबाजी करने कौ मौका नहीं मिला।
आठ बल्लेबाज डक पर हुए आउट, फिर भी जीत लिया मैच!
शानिया ली स्वार्ट
दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में खेले जा रहे अंडर -19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में पुमालांगा अंडर 19 का ईस्टर्न अंडर-19 टीम के बीच टी-20 मुकाबला था। पुमालांगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने हुए अपनी ओपनर शानिया ली स्वार्ट की 86 गेंदों पर खेली 160 रन की पारी की बदौलत 169 रन बनाए। वहीं बाकी बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ बल्लेबाज डक पर हुए आउट, फिर भी जीत लिया मैच!
शानिया ली स्वार्ट
अपनी इस आतिशी पारी के दौरान शानिया स्वार्ट ने 18 चौके और 12 छक्के जड़े। उनकी इस पारी की बदौलत ईस्टर्न की टीम को 170 रनों का लक्ष्य मिला। रनों का पीछा करने उतरी ईस्टर्न निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 127 रन बना सकी और मैच 42 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
आठ बल्लेबाज डक पर हुए आउट, फिर भी जीत लिया मैच!
mumbai cricket association
- फोटो : mumbai cricket association
बल्लेबाजी के बाद शानिया ली स्वार्ट ने गेंदबाजी में भी अपने जौहर दिखाए और 4 ओवर में 21 रन देकर 2 खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा। जिस तरह का प्रदर्शन पुमालांगा की टीम ने किया वह क्रिकेट की दुनिया में अपनी तरह की पहली और अनोखी घटना है।