फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ 131 रन नहीं बना पाया पाकिस्तान, पढ़ें आखिरी पांच ओवर का रोमांच

Thu, 27 Oct 2022 10:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 10:08 PM IST
सार

जिम्ब्बावे के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के सामने सिर्फ 131 रन का लक्ष्य था, लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। यहां हम इस मैच के आखिरी पांच ओवर का रोमांच बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
PAK vs ZIM Match last five over thriller Pakistan could not score 38 runs in 30 balls
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। भारत के खिलाफ आखिरी गेंद में हारने वाली पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ भी आखिरी गेंद में हार गई। इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को किस्मत के सहारे की जरूरत होगी। 


जीत के बाद जिम्बाब्वे की टीम का डांस
 

इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन का स्कोर बनाया था। पाकिस्तान के लिए यह लक्ष्य हासिल करना आसान था। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। पाकिस्तानी टीम एक-एक कर गलतियां करती गई और अंत में यह मैच एक रन से हार गई। पाकिस्तानी बल्लेबाज आखिरी पांच ओवर में 38 रन नहीं बना पाए। यहां हम आखिरी पांच ओवर का रोमांच बता रहे हैं। 

T20 WC: इस विश्व कप का पांचवां उलटफेर, जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हराया, बाबर एंड कंपनी की राह कठिन
 

 

16वां ओवरः पांच रन एक विकेट

PAK vs ZIM Match last five over thriller Pakistan could not score 38 runs in 30 balls
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
16वें ओवर में पाकिस्तानी टीम बहुत बेहतर स्थिति में थी। शान मसूद क्रीज पर जमे हुए थे और वह आसानी से पाकिस्तान को जीत दिला सकते थे, लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया और पाकिस्तान की टीम सिर्फ पांच रन बना पाई। यहीं से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं। क्योंकि, अब क्रीज में कोई विशेषज्ञ बल्लेबाज नहीं था। 
 

IND vs NED Photos: भारत-नीदरलैंड मैच के दौरान फैन ने किया प्यार का इजहार, सूर्या की फिफ्टी पर कोहली का जश्न

17वां ओवरः तीन रन

PAK vs ZIM Match last five over thriller Pakistan could not score 38 runs in 30 balls
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
इस ओवर में नगरवा ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ तीन रन दिए। उनकी शुरुआती तीन गेंदों में मोहम्मद वसीम जूनियर कोई रन नहीं बना सके। चौथी गेंद वाइड रही और फिर वसीम ने एक रन ले लिया। अगली गेंद में नवाज एक रन बना पाए। आखिरी गेंद में वसीम फिर कोई रन नहीं बना सके। 

T20 WC: सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी खेली, पाकिस्तान के रिजवान को इस मामले में पीछे छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

18वां ओवरः सात रन

PAK vs ZIM Match last five over thriller Pakistan could not score 38 runs in 30 balls
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
अब पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवरों में जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। दूसरी गेंद पर मोहम्मद वसीम ने चौका लगा दिया, लेकिन बाकी गेंदों में एक रन से ज्यादा नहीं ले पाए। इस ओवर में कुल सात रन आए और मैच पाकिस्तानी टीम के लिए और मुश्किल हो गया। 

T20 WC: कप्तान नहीं होते तो टीम से बाहर हो जाते ये खिलाड़ी, फिंच से लेकर बावुमा तक, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

19वां ओवरः 11 रन

PAK vs ZIM Match last five over thriller Pakistan could not score 38 runs in 30 balls
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
अब पाकिस्तान को जीत के लिए 12 गेंदों में 22 रन की जरूरत थी। शुरुआती तीन गेंदों में चार रन आए, लेकिन चौथी गेंद पर नवाज ने छक्का लगा दिया। अगली दो गेंदों पर एक रन बने। इस ओवर में कुल 11 रन बने और पाकिस्तान की टीम मैच में वापस आ गई। 

IND vs NED Analysis: विराट के साथ चमके सूर्यकुमार, राहुल विदेश में एक बार फिर फेल, गेंदबाजों ने बरपाया कहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed