सब्सक्राइब करें

Pakistan Cricket: 'टाटा, बाय-बाय', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कोच गैरी कर्स्टन पर साधा निशाना, कही यह बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Sep 2024 04:13 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा सोमवार को आयोजित उच्च स्तरीय शिविर के दौरान व्हाइट बॉल क्रिकेट के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट को सुधारने की बात कही थी।

विज्ञापन
Pakistan Cricket: 'Tata, bye-bye', former Pakistan cricketer Basit Ali targets coach Gary Kirsten
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन को चेतावनी दी है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया जाएगा। पाकिस्तान की टीम ने हाल फिलहाल में खराब प्रदर्शन किया है। इससे पहले टीम को कर्स्टन की देखरेख में टी20 विश्व कप 2024 के पहले राउंड से ही बाहर होना पड़ा था। बासित ने कहा कि बाबर आजम की अगुआई वाली टीम अगर चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच जाती है तो यह बड़ी उपलब्धि होगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो निश्चित तौर पर कर्स्टन को पद से हाथ धोना पड़ेगा।
Trending Videos
Pakistan Cricket: 'Tata, bye-bye', former Pakistan cricketer Basit Ali targets coach Gary Kirsten
बासित अली - फोटो : twitter
उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'गैरी कर्स्टन को बधाई। वह चैंपियंस ट्रॉफी तक टीम की देखरेख करते रहेंगे। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उन्हें निकाल दिया जाएगा। मैं अब यह कह रहा हूं कि यह उनके लिए टाटा, बाय बाय वाला टूर्नामेंट होगा। पाकिस्तान के लिए शीर्ष चार में जगह बनाना बड़ी उपलब्धि होगी। वे पाकिस्तानी क्रिकेट की राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। वे सफल नहीं होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Cricket: 'Tata, bye-bye', former Pakistan cricketer Basit Ali targets coach Gary Kirsten
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा सोमवार को आयोजित उच्च स्तरीय शिविर के दौरान व्हाइट बॉल क्रिकेट के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट को सुधारने की बात कही थी। इस शिविर में बाबर आजम, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद समेत नौ सीनियर पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भाग लिया।
Pakistan Cricket: 'Tata, bye-bye', former Pakistan cricketer Basit Ali targets coach Gary Kirsten
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
पाकिस्तान की टेस्ट टीम के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी, वनडे-टी20 टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन, सहायक कोच अजहर महमूद और हाई परफॉर्मेंस विशेषज्ञ डेविड रीड भी शिविर के दौरान उपस्थित थे। कर्स्टन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कनेक्शन कैंप में उन्होंने कई चीजों का सामना किया जो भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन
Pakistan Cricket: 'Tata, bye-bye', former Pakistan cricketer Basit Ali targets coach Gary Kirsten
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी सहमत हैं कि हम चाहते हैं कि पाकिस्तानी टीम सभी प्रारूपों में जितना संभव हो उतना सफल हो। हम सिर्फ उन चीजों पर काम करेंगे जो हमारी मदद कर सकती हैं और टीम को खुद का सबसे अच्छा संस्करण बनने में मदद कर सकती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि टीम और खिलाड़ियों से जो बात हुई, वह महत्वपूर्ण थी। मुझे लगता है कि खिलाड़ी अपनी प्रतिबद्धताओं को स्पष्ट करने में सक्षम हैं। साथ ही वह पाकिस्तान क्रिकेट को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed