{"_id":"673ab9369c7645b0a603b86b","slug":"pakistan-journalist-asks-us-official-vedant-about-india-champions-trophy-stance-got-befitting-reply-video-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी विवाद पर यूएस विदेश मंत्रालय से पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा सवाल; मिला मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी विवाद पर यूएस विदेश मंत्रालय से पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा सवाल; मिला मुंहतोड़ जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:23 AM IST
सार
वेदांत पटेल ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा पूरी तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच का है क्योंकि अमेरिका चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े मुद्दे पर कोई रुख नहीं अपना रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने के भारत के फैसले के बाद पड़ोसी मुल्क भड़का बैठा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस फैसले से नाराज है और अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस समस्या के किसी भी 'हाइब्रिड' समाधान के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच, एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय की दैनिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत के इनकार का मुद्दा उठाया, यह सवाल प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल से पूछा गया जो इस सवाल से हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकार को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
2 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा, 'पाकिस्तान में एक बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है।' इस पर वेदांत ने कहा- 'क्रिकेट? ओह, यह मेरे दायरे में नहीं है और न ही इसको लेकर बातचीत के बारे में कुछ लिखा है। आगे पूछिए।' इसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार कहता है- 'यह क्रिकेट विश्व कप के बाद सबसे बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट है और भारत भाग लेने के लिए तैयार था, लेकिन भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था, लेकिन राजनीतिक तनाव के कारण भारत ने वहां का दौरा नहीं किया है। क्या आप मानते हैं कि राजनीति को खेल के साथ मिलाना एक अच्छा विचार है? इस पर आपकी क्या राय है?'
3 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
हालांकि, वेदांत पटेल ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा पूरी तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच का है क्योंकि अमेरिका चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े मुद्दे पर कोई रुख नहीं अपना रहा है। उन्होंने कहा, 'जैसा कि यह मामला भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों से जुड़ा है, उन्हें ही इसे सुलझाना है, चाहे वह खेल के माध्यम से हो या अन्य मामलों के माध्यम से। मैं उनके द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात करने की जिम्मेदारी उन पर छोड़ता हूं। इसमें हमारे लिए शामिल होने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन खेल निस्संदेह एक शक्तिशाली और एकजुट करने वाली ताकत है।' यह जवाब सुन पाकिस्तानी पत्रकार हैरान रह गया।
A Pakistani Journalist complains in US Department of State press briefing of BCCI refusal to send the Indian Cricket team to Pakistan for #ChampionsTrophy2025.
इससे पहले आईसीसी ने अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के टूर कार्यक्रम में बदलाव किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्रॉफी टूर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में निकालने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है जिसमें पीओके शामिल नहीं है। ट्रॉफी टूर अब कराची, रावलपिंडी, इस्लामाबाद और खईबर पखतुनवा क्षेत्र से गुजरेगी। भारत पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाने की बात आईसीसी से कह चुका है और यही जानकारी पीसीबी तक भी पहुंचा दी गई है। ऐसे में आईसीसी टूर्नामेंट को किसी और देश में कराने पर भी विचार कर रहा है। पाकिस्तान हाईब्रिड मॉडल के लिए पहले ही मना कर चुका है, जिसमें भारत अपने मैच दूसरे देश में खेलता और बाकी मैच पाकिस्तान में खेले जाते।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।