फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने फिर की बेईमानी, लोगों ने कहा कैमरे से डरो

Thu, 04 Apr 2019 07:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 04 Apr 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Cricketer Ahmed Shahzad repeated cheating, trolled on social media
शहजाद - फोटो : social media

विश्वकप शुरू होने में कुछ ही समय बाकी हैं और हर खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम में चयन के लिए पूरी मेहनत से लगा हुआ है। कोई आईपीएल में व्यस्त है तो कोई घरेलू क्रिकेट खेलकर खुद की दावेदारी पेश कर रहा है।



बात की जाए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तो वो अभी पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट 'पाकिस्तान कप' में व्यस्त हैं, जो 5 टीमों के बीच खेला जा रहा है।

Pakistani Cricketer Ahmed Shahzad repeated cheating, trolled on social media
अहमद शहजाद - फोटो : social media

2 अप्रैल से शुरू हुए टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, इसमें दूसरे मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जो अहमद शहजाद से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से लोग लगातार उनका मजाक बना रहे हैं।

Pakistani Cricketer Ahmed Shahzad repeated cheating, trolled on social media
अहमद - फोटो : social media

दरअसल मैच के दौरान शहजाद ने एक आसान कैच छोड़ दिया जिसे सबने देखा, बावजूद इसके उन्होंने अंपायर से बोलकर रिव्यु लिया। इतना ही नहीं अंपायर द्वारा नॉटआउट देने पर भी वो नाखुश दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Cricketer Ahmed Shahzad repeated cheating, trolled on social media
शहजाद बेईमानी - फोटो : social media

शहजाद के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी वो विवादों में रहे थे, जब श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने पहले आसान कैच छोड़ा और फिर बाद में आउट मानकर जश्न मनाने लगे, बाद में थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed