फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Harrier को टक्कर देने जीप कंपास का स्पोर्ट प्लस वैरियंट लान्च, जानें फीचर और कीमत

Thu, 04 Apr 2019 07:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 Apr 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
Tata Harrier rival Jeep Compass Sport Plus SUV variant launched in india at rs 15.99 lakhs
Jeep Compass

फिएट इंडिया ने जीप कंपास का नया वैरियंट लान्च किया है। कंपनी गिरती बिक्री को रोकने के लिए जीप कंपास का स्पोर्टी वर्जन लान्च किया है। इस वैरियंट को डीजल और पेट्रोल दोनों में लान्च किया गया है। वहीं कंपनी ने स्पोर्ट वैरियंट में कई फीचर भी दिए हैं।


 

16 इंच के अलॉय व्हील्स

Tata Harrier rival Jeep Compass Sport Plus SUV variant launched in india at rs 15.99 lakhs
JEEP COMPASS SPORT PLUS

जीप कंपास के स्पोर्ट प्लस वैरियंट में एक्सटीरियर को अपडेट किया गया था। कंपास में नए 16 इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, ब्लैक रूफ रेल्स, रिअर विंडशील्ड और दरवाजों पर ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। इसके अलावा जीप में रिअर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। हालंकि स्पोर्ट बेस वैरियंट में पार्किंग सेंसर नहीं मिलेंगे।
 

यू-कनेक्ट इंफोटेनमेंट फीचर

Tata Harrier rival Jeep Compass Sport Plus SUV variant launched in india at rs 15.99 lakhs
JEEP COMPASS SPORT PLUS INTERIOR

स्पोर्ट प्लस के इंटीरियर में भी कुछ अपडेट मिलेंगे। केबिन में नॉयज कंम करने के लिए 28 अकास्टिक बैफल प्लेट दी गई हैं, ताकि फोन पर बातचीत के दौरान कम शोर-शराबा हो। वहीं इसमें जीप यू-कनेक्ट इंफोटेनमेंट फीचर मिलेगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। वहीं केबिन में पियानो ब्लैक लुक में साफ्ट टच फैब्रिक और क्रोम फिनिशिंग मिलेगी।         
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपास में हिल स्टार्ट असिस्ट फीचर

Tata Harrier rival Jeep Compass Sport Plus SUV variant launched in india at rs 15.99 lakhs
JEEP COMPASS SPORT PLUS REAR

सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो कंपास में हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, डायनेमिक स्टीयरिंग टॉर्क, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक प्रीफिल और रेन ब्रेक सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, स्पोर्ट प्लस में 7 स्लॉट फ्रंट ग्रिल, व्हील आर्क, 5 स्पोक अलॉय व्हील मिलेंगे। वहीं देश में पहली बार लेजर वेल्डेड प्रूफ रूफ और डोर मिलेंगे। जीप कंपास के सेफ्टी फीचर्स के चलते ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में NCAP में 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। जीप कंपास स्पोर्ट प्लस वैरियंट में 21 नए फीचर शामिल किए गए हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक शामिल हैं। ये फीचर जीप कंपास रेंज में स्टैंडर्ड मिलेंगे।
 

विज्ञापन

जीप कंपास में फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम

Tata Harrier rival Jeep Compass Sport Plus SUV variant launched in india at rs 15.99 lakhs
Jeep Compass-1

जीप कंपास स्पोर्ट में फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। इसमें 2.0 लीटर का मल्टीजेट टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा, जो 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टार्क देगा। जबकि 1.4 लीटर का मल्टीएयर टर्बो पेट्रोल इंजन 162 पीएस की पावर और 250 एनएम का टार्क देगा। इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, जो डीजल पर 17.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा, जबकि पेट्रोल पर 14.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed