{"_id":"5ca5fa31bdec2214757c59e0","slug":"lok-sabha-elections-2019-political-career-of-asduddin-owaisi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असदुद्दीन ओवैसी: बयानों से बवंडर लाने वाला वो नेता जिसकी सियासी विरासत 80 साल पुरानी है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असदुद्दीन ओवैसी: बयानों से बवंडर लाने वाला वो नेता जिसकी सियासी विरासत 80 साल पुरानी है
Thu, 04 Apr 2019 07:27 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 04 Apr 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी के सियासी सफर पर नजर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के घमासान के बीच बयानबाजियों का दौर चरम पर पहुंच गया है। नेताओं के बयान सियासी माहौल को और गर्म कर रहे हैं। भारतीय राजनीति में कुछ ऐसे नेता हैं जो विवादास्पद और भड़काऊ बयान देने के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इनके बयानों से सियासत में एक नई बहस छिड़ जाती है। ऐसे ही एक नेता हैं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी जो चर्चित ही विवादों भरे बयानों को लेकर हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ओवैसी का सियासी इतिहास और उनकी पार्टी के उदय और लोकप्रियता की कहानी।
असदुद्दीन ओवैसी (File photo)
तीन बार से सांसद
असदुद्दीन ओवैसी का जन्म 13 मई 1969 को हुआ था। सियासत उन्हें पिता से विरासत में मिली और आज इसे अपने अंदाज में आगे भी बढ़ा रहे हैं। उनकी कोशिश हैदराबाद से बाहर निकलकर दूसरे राज्यों में पैर फैलाने की है। वह लगातार तीन बार से हैदराबाद के सांसद हैं।
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : Facebook
1994 में राजनीति में उतरे
ओवैसी ने अपने राजनीति की शुरुआत 1994 में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरकर की। उन्होंने हैदराबाद के चारमीनार से मजलिस बचाओ तहरीक के उम्मीदवार को 40 हजार वोटों से हराकर चुनाव जीता। ये सीट एमआईएम के पास 1967 से ही थी। फिर 1999 चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी के सैयद शाह नुरुल हक कादरी को 93 हजार वोटों से हराया। 2004 चुनाव में उन्होंने पिता की जगह हैदराबाद से लोकसभा चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम 80 साल पुराना संगठन
एआईएमआईएम करीब 80 साल पुराना संगठन है जिसकी शुरुआत एक धार्मिक और सामाजिक संस्था के रूप में हुई थी। लेकिन बाद में यह एक राजनीतिक पार्टी में तब्दील हो गई जो हैदराबाद में एक बड़ी ताकत बन चुकी है। हालांकि इस संगठन पर 1957 में बैन भी लगा था। हैदराबाद की सियासत पर चर्चा उनका और उनकी पार्टी का जिक्र किए बिना नहीं हो सकता। हैदराबाद की लोकसभा सीट पर एमआईएम का कब्जा 1984 से ही रहा है। हैदराबाद के मेयर भी इसी पार्टी के हैं।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी