पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) की महिला एंकर जैनब अब्बास सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट फैंस ने एक ट्वीट के चलते उनकी जमकर फजीहत निकाली है। यह ट्वीट आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा है।
धोनी की तारीफ कर ट्रोल हुईं पाक की महिला एंकर, गुस्साए फैंस बोले: 'बस बेबी बहुत हुए जूते पॉलिश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आरसीबी के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। लेकिन यह सीएसके की यह जीत पाकिस्तान की महिला एंकर के लिए जी का जंजाल बन गई। दरअसल चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आरसीबी के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। लेकिन यह सीएसके की यह जीत पाकिस्तान की महिला एंकर के लिए जी का जंजाल बन गई।
दरअसल मैच के दौरन महिला एंकर ने अपने ट्विटर एंकर पर एक पोस्टा डाला था, जिसमें उन्हों लिखा, 'महेंद्र सिंह धोनी के पास एक अच्छा मौका है दुनिया को यह बताने का कि वह दुनिया के सबसे अच्छे फनिशर हैं।'
A chance for @msdhoni to remind the world that he is still the best finisher in the world,what a hit!
इतना ही नहीं 19वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाने वाले धोनी के बारे में बाद में ट्वीट कर जैनब ने लिखा, 'और उन्होंने कर दिखाया।' बस फिर क्या था.. क्रिकेट फैंस की नजर में भारत-पाकिस्तान विवाद दहकने लगा और उन्होंने ट्विटर पर जमकर जैनब की फजीहत निकाली।
And he has done JUST that!! #dhoni https://t.co/j416U80z4j
किसी ने लिखा, 'बस बेबी बहुत हुए जूते पॉलिश..आपको भी स्टार स्पोर्ट्स में एंकरशिप मिल जाएगी', तो किसी ने लिखा, 'आईपीएल में पाक खिलाड़ियों को खेलने नहीं दिया जाता..इसके बावजूद आप आईपीएल को सपोर्ट कर रही हैं।'
Bs bibi bohat boot poillish ho gaay aaj .. aapko bhi Star Sports ki anchorship mil jaay gi. Enough eulogy.